एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में भी बना नया कीर्तिमान, मात्र 98 घंटे में कोचस-मोहनिया के बीच 38 किमी लंबे सड़क का हुआ निर्माण

रोहतास और कैमूर जिले के बीच 38 किमी लंबी सड़क मात्र 98 घंटे में बना है, जो एक नया रिकार्ड है. इसके लिए 200 इंजीनियरों और कर्मियों ने तीन शिफ्ट में लगातार काम किया है.

सासाराम: बिहार में विकास की गति को तेज करने के लिए डबल इंजन की सरकार लगातार प्रयासरत है. इसी के तहत तेज गति से सड़क बनाने में बिहार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है. राष्ट्रीय उच्चपथ भारतमाला योजना सड़क निर्माण परियोजना के तहत रोहतास जिले के कोचस के पड़रिया से कैमूर जिला के मोहनिया तक 38 किलोमीटर सिंगल लेन सड़क का निर्माण मात्र 98 घंटे में करके बिहार ने कीर्तिमान स्थापित किया है. 98 घंटे में युद्ध स्तर पर आधुनिक तकनीक से सड़क निर्माण कार्य पूरा कर पूरे देश को एक मैसेज दिया गया है.

बता दें कि बिहार में लगातार सड़कों का जाल बिछ रहा है. ऐसे में तेज गति से सड़क बनने से विकास का नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है. पूरे देश के साथ बिहार भी तेज गति से सड़क बनाने की ओर अग्रसर है. बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निर्देश पर सड़कों की गुणवत्ता पर भी ध्यान रखा जा रहा है. पिछले दिनों जब नितिन गडकरी बिहार आए थे तो उन्होंने अपने बयान से इस ओर इशारा भी किया था.

ये भी पढ़ें- VIDEO: न हाथ ना पैर फिर भी 'मुरली' की धुन पर थिरक रहा बिहार, हाइट 3 फीट 2 इंच, UP की लड़की से किया प्रेम विवाह

105 घंटे में 75 किलोमीटर सड़क का पहले से है विश्व रिकॉर्ड

भारत सरकार के केंद्रीय भूतल परिवहन विभाग द्वारा पहले ही 105 घंटे में 75 किमी सड़क बनाने का विश्व रिकॉर्ड है. तेज गति से सड़क बनाने के मामले में भारत दुनिया के तमाम देशों को पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में बिहार आने वाले दिनों में उक्त रिकॉर्ड को ब्रेक करने की ओर अग्रसर है. सड़क निर्माण कार्य करा रहे 'अशोका बिल्डकॉन लिमिटेड' कंपनी के प्रोजेक्ट हेड गणेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या- 319, जिसका 115 किमी तक निर्माण कार्य दो फेज में किया जा रहा है. इसमें आरा से कोचस के पडरिया तक 54 किमी तथा दूसरा पैकेज फेज में पड़रिया से कैमूर के मोहनिया तक 115 किमी का निर्माण किया जाना है. तारकोल से कालीकरण कर सड़क निर्माण कार्य का यह एक तरह का पूरे देश में अपना अलग रिकॉर्ड है, जो मात्र 98 घंटे में 38 किमी लंबी कालीकरण पीच सड़क का निर्माण हुआ है. विभागीय अधिकारियों के निरीक्षण के बाद आने वाले अक्टूबर तक बिहार एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर होगा. इसपर लगातार काम चल रहा है, विभागीय स्तर से जिसकी मॉनिटरिंग भी हो रही है.

क्या कहते हैं प्रोजेक्ट हेड

प्रोजेक्ट हेड गणेश कुमार ने बताया कि आने वाले महीने में विभाग की टीम यहां पहुंचकर सड़क का निरीक्षण करने वाली है. उम्मीद की जा रही है कि अक्टूबर महीना के आसपास तेज गति से सड़क निर्माण कार्य का विश्व रिकॉर्ड भी बिहार के नाम होगा. इस पर लगातार मंथन और शोध कार्य चल रहा है. बता दें कि सड़क निर्माण में पिछले कुछ वर्षों में बिहार में तेजी आई है. खासकर केंद्रीय एजेंसियां सड़कों के निर्माण को गति दे रही है. वर्तमान उपलब्धि बिहार के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी.

ये भी पढ़ें- Draupadi Murmu: राष्ट्रपति चुनाव पर बोले बिहार के सीएम नीतीश कुमार, हमलोगों को पूरा भरोसा है... भारी बहुमत से जीतेंगे...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar LPG Crisis: पटना में डीलर के यहां फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती, बांका, समस्तीपुर, रोहतास का हाल जानें
रसोई गैस संकट: पटना में डीलर के यहां फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती, बांका, समस्तीपुर, रोहतास का हाल जानें
LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
'जो परिस्थितियां सामने…', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RCP सिंह का बड़ा बयान
'जो परिस्थितियां सामने…', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर RCP सिंह का बड़ा बयान
Patna News: आय से अधिक संपत्ति मामले में स्वास्थ्य अधिकारी पंकज कुमार फंसे, लाखों रुपये बरामद
पटना: आय से अधिक संपत्ति मामले में स्वास्थ्य अधिकारी पंकज कुमार फंसे, लाखों रुपये बरामद

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget