एक्सप्लोरर

विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव… फिर निशांत की राजनीति में एंट्री! यह कितना आसान? खबर को समझें

Nishant Kumar News: विधायक दल के अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं तो निर्णय हर हाल में उनका ही लेना है. निशांत कुमार अभी ना तो पार्टी के सदस्य हैं और ना ही विधायक हैं. 

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार राजनीति में आएं इसकी मांग कई महीनों से हो रही है. चुनावी साल है तो पार्टी के मंत्री, विधायक, सांसद के अलावा कई बड़े और छोटे नेता इसकी मांग कर चुके हैं. पटना में कई बार पोस्टर तक लगाया जा चुका है, लेकिन अब तक सीएम नीतीश कुमार की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है. अब इस मामले में बीते मंगलवार (17 जून, 2025) को नया मोड़ आया जब दरभंगा के बेनीपुर विधानसभा के जेडीयू के विधायक विनय चौधरी ने कहा है कि निशांत को राजनीति में लाने के लिए विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव लाएंगे.

विनय चौधरी बोले- निशांत के पास अच्छी राजनीतिक समझ

विनय चौधरी ने मीडिया से कहा है कि पार्टी के भीतर ज्यादातर लोगों की राय है कि निशांत कुमार को अब नेतृत्व संभालना चाहिए. विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि निशांत नेतृत्व करें, यही वक्त की मांग है. पार्टी के अंदर ज्यादातर लोगों की राय यही है. जेडीयू विधायक दल की बैठक में भी हम यह प्रस्ताव लेकर आएंगे. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के पास राजनीतिक समझ अच्छी है. वे युवाओं को प्रेरित कर सकते हैं.

'ऐसा नियम नहीं है…'

विधायक विनय चौधरी के इस बयान से सवाल उठने शुरू हो गए हैं कि क्या नीतीश कुमार की सहमति के बिना ही विधायक दल की बैठक में यह निर्णय लिया जा सकता है कि निशांत कुमार राजनीति में आएंगे और पार्टी की कमान संभालेंगे? राजनीति जानकार अरुण पांडेय ने कहा कि इसमे सबको सब कुछ नीतीश कुमार पर निर्भर करता है. विधायक दल की बैठक में यह निर्णय नहीं लिया जाता है कि किसी के बेटे या परिवार के लोग राजनीति में आएं और कमान संभालें. बैठक में सदस्यों के कहने पर यह तय हो जाए कि निशांत पार्टी की कमान संभालेंगे या राजनीति में आएंगे तो ऐसा नियम नहीं है.

उन्होंने कहा कि विधायक दल के अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं तो निर्णय हर हाल में उनको ही लेना है. निशांत कुमार अभी ना तो पार्टी के सदस्य हैं और ना ही विधायक हैं. 

बता दें कि मंगलवार को ही नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने भी कहा था कि निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए. उन्होंने तो सीट भी तय कर दी थी. कहा था कि वे चाहते हैं निशांत कुमार इस्लामपुर से विधानसभा चुनाव लड़ें. इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री जमा खान, विधायक गोपाल मंडल जैसे कई बड़े नेता निशांत को लेकर अपनी सहमति जता चुके हैं.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'
दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
'नीतीश कुमार के साथ 9 आदमी का मर्डर कराए', JDU के अनंत सिंह बोले
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
नालंदा में शराब तस्करों ने नहीं मारी थी सिपाही को गोली, SP का बड़ा खुलासा
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...
CJP को लेकर बीजेपी का हमला, गुरु प्रकाश बोले- कानून का पालन...

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'जेलर 2' के बाद भी 'दृश्यम 3' का जलवा, बनी 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget