एक्सप्लोरर

तेजस्वी ने कहा- NDA मतलब नेशनल दामाद आयोग, अब जीतन राम मांझी ने पूरे लालू परिवार को लपेट दिया

Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी पर हमला करते हुए कहा कि वोट दें मुसलमान, राज करेंगे लालू यादव, वोट देंगे मुसलमान, राज्यसभा जाएंगी मीसा दीदी. पढ़िए और क्या कहा है.

Bihar News: बिहार में 'दामाद आयोग' और 'जमाई आयोग' के नाम पर सियासत जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने बीते मंगलवार (17 जून, 2025) को एक्स (X) अकाउंट से एक एआई (AI) वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि अगर आप किसी के जमाई हैं तो प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा संरक्षित "बिहार राज्य दामाद आयोग" में अप्लाई नहीं कर सकते हैं क्योंकि इसके सर्वाधिकार खास लोगों तक ही सीमित है. 

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, "एनडीए (नेशनल दामाद आयोग) में आपका भी अभिनंदन नहीं है!" तेजस्वी यादव के इस पोस्ट को री-ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा, "बदला लेंगे, बदल देंगे, तोड़ेंगे आपका घमंड."

'वोट देंगे मुसलमान, राज्यसभा जाएंगी मीसा दीदी'

अपने पोस्ट में जीतन राम मांझी आगे लिखते हैं, "विपक्ष पर आरोप लगाने के लिए आपको हमारे मुसलमान भाई ही मिले ना? वोट दें मुसलमान, राज करेंगे लालू यादव, वोट करें मुसलमान, नेता प्रतिपक्ष बनेंगे तेजस्वी यादव, वोट देंगे मुसलमान, राज्यसभा जाएंगी मीसा दीदी, आपके लिए बहस करेंगे मुसलमान, मंत्री बनेंगे तेज प्रताप."

अब दरी नहीं बिछाएंगे मुसलमान और दलित

जीतन राम मांझी इतने पर ही नहीं रुके. उन्होंने सिंगापुर रहने वाली लालू की बेटी रोहिणी आचार्य को भी आड़े हाथों लिया. पोस्ट में लिखा, "विदेशों से आकर वोट करेंगे मुसलमान, सिंगापुर से आकर चुनाव लड़ेंगी रोहिणी आचार्य, रैली में जाएंगे मुसलमान, विधान परिषद में नेता बनेंगी राबड़ी देवी, तेजस्वी जी आखिर कब तक आप और आपका परिवार मुसलमान भाइयों को अपना गुलाम समझेगा? मुसलमानों का साथ, हमारे परिवार का विकास, अब यह नहीं चलेगा. अब मुसलमान और दलित आपकी दरी नहीं बिछाएंगे." केंद्रीय मंत्री और हम के प्रमुख जीतन राम मांझी के इस एक्स पोस्ट से अब सियासी गलियारे में बवाल मच सकता है.

यह भी पढ़ें- राज्यपाल तक पहुंचा अंबेडकर के 'अपमान' का मामला, BJP के प्रतिनिधिमंडल ने क्या मांग की? जानें

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget