एक्सप्लोरर

पटना के PMCH में कैदी ने किया ‘भरोसे’ का ‘कत्ल’, मुंह छुपाते नजर आए बिहार पुलिस के जवान

कैदी की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी राजकुमार राय के रूप में हुई है. वह पिछले पांच महीने से आर्म्स एक्ट और रंगदारी के आरोप में मुजफ्फरपुर जेल में बंद था. पूरी घटना शनिवार की है.

पटनाः बिहार पुलिस अपने अजब-गजब कारनामे के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती है. ताजा मामला राजधानी पटना के पीएमसीएच (PMCH) से जुड़ा है जहां पुलिस की लापरवाही की वजह से एक कैदी को फरार होने का मौका मिल गया. कैदी की पहचान मुजफ्फरपुर निवासी राजकुमार राय के रूप में हुई है. फरार कैदी पिछले पांच महीने से आर्म्स एक्ट और रंगदारी के आरोप में मुजफ्फरपुर जेल में बंद था. शनिवार को पीएमसीएच में जैसे ही उसे मौका मिला वह फरार हो गया. वहीं दूसरे कैदी का अभी इलाज हो रहा है.

शनिवार को मुजफ्फरपुर जेल से दो कैदियों को पीएमसीएच रेफर किया गया था. दोनों कैदियों के साथ दो सुरक्षाकर्मियों को भी भेजा गया था. पीएमसीएच पहुंचे दोनों पुलिसकर्मियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे वे दोनों कैदियों को लेकर ओपीडी आए, लेकिन उस समय ओपीडी बंद थी. किसी तरह दोनों कैदियों को डॉक्टर से दिखाया. एक कैदी के सीने में दर्द था जिसे इंदिरा गांधी हार्ट वार्ड में एडमिट किया गया. फरार होने वाले कैदी राजकुमार राय को डॉक्टर ने एडमिट नहीं किया. चिकित्सक का कहना था कि उसे इलाज की जरूरत नहीं है. इसके बाद विश्वास पर उस कैदी को नीचे छोड़कर दोनों पुलिसकर्मी दूसरे कैदी को वार्ड में छोड़ने आ गए तबतक वह फरार हो गया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: कल से पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना, आंदोलन से पहले शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने क्या कहा?

जल्द पकड़ा जाएगा कैदी

कैदियों के साथ आए पुलिस ने बताया कि फरार होने वाले कैदी ने कहा था कि उसका हाथ पहले जिस जगह टूटा था उसी जगह में दर्द है. अगर बड़े डॉक्टर को नहीं दिखाया गया तो कैंसर होने का डर है. सुरक्षा में आए पुलिस जवानों का कहना था कि जल्द ही फरार कैदी पकड़ लिया जाएगा.

बता दें कि पीएमसीएच से पहले भी कैदियों के फरार होने का मामला सामने आता रहा है. वहीं दूसरी ओर मुजफ्फरपुर जेल प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं. जब राजकुमार को कोई बीमारी नहीं थी तो जेलर या मुजफ्फरपुर जेल प्रशासन ने कैसे बिना जांच के उसे पीएमसीएच भेज दिया?

यह भी पढ़ें- भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नंबर-1 बना बिहार, दिल्ली के प्रगति मैदान में लोक कला संस्कृति को मिला गोल्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget