एक्सप्लोरर

Bihar News: कल से पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों का धरना, आंदोलन से पहले शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने क्या कहा?

प्रारंभिक शिक्षकों के 90,762 पदों पर छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी. नियुक्ति पत्र में लगातार हो रही देरी पर फिर से अभ्यर्थी आंदोलन के मूड में हैं.

पटनाः प्रारंभिक शिक्षक नियोजन अभ्यर्थी पटना के गर्दनीबाग में सोमवार से धरना देने की तैयारी कर रहे हैं. बिहार में 90 हजार प्राथमिक शिक्षकों की नियोजन प्रक्रिया चल रही है. इधर शिक्षा मंत्री विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) ने अपील की है कि अभ्यर्थियों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी कोशिश है कि नए साल से पहले ही सारी प्रक्रिया पूरी हो जाए. हम तो जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देने के पक्षधर हैं. चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद फिर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी. बीच में ही हमलोगों ने इसे कराने के लिए चुनाव आयोग से इजाजत मांगी थी, लेकिन इजाजत नहीं मिली.

आंदोलन के मूड में अभ्यर्थी

दरअसल, प्रारंभिक शिक्षकों के 90,762 पदों पर छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया 2019 में शुरू हुई थी. इसी साल जुलाई और अगस्त में दो राउंड की काउंसिलिंग में 38 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है, लेकिन उन्हें अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है. शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि चयन पांच माह पहले ही हो चुका है, लेकिन अब तक सरकार ने नियुक्ति पत्र नहीं दिया. लगातार हो रही देरी पर फिर से अभ्यर्थी आंदोलन के मूड में हैं.

यह भी पढ़ें- Patna Doctor Wife Murder: रिमझिम हत्याकांड का खुलासा, तंत्र-मंत्र के चक्कर में हुई हत्या, आरोपी ने उसी से पैसे लेकर दी थी सुपारी

बता दें कि शिक्षा विभाग (Education Department) के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार (Sanjay Kumar) ने भी यह कहा है कि पंचायत चुनाव के बाद प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी. बिना सर्टिफिकेट की जांच कराए किसी अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र नहीं दिया जाएगा.

जल्द से जल्द कराएं काउंसिलिंग

दरअसल, अभ्यर्थियों की यह मांग है कि जिन स्थानों पर काउंसिलिंग नहीं हुई है, वहां जल्द काउंसिलिंग हो. इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों का चयन हो चुका है, उनके सर्टिफिकेट की जांच जल्द हो और उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया जाए. बता दें कि शिक्षक अभ्यर्थियों के धरने के दिन ही बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. ऐसे में नियोजन के मुद्दे पर हंगामा हो सकता है.

यह भी पढ़ें- Bihar News: भू-अर्जन पदाधिकारी के 'महल' में छापा, सोने की कलम समेत 61 लाख के गहने बरामद, कैश की गिनती में छूटे पसीने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...

वीडियोज

Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, मृतकों के परिवार को सरकार देगी 2 लाखका मुआल्
Goa Nightclub Fire: गोवा के नाइट क्लब में भीषण हादसा, बढ़ा हादसे में मरने वालों की संख्या
Renuka Chowdhury: डॉग विवाद पर रेणुका चौधरी ने दिया सीधा और सख्त जवाब | Charcha With Chitra
पति के अफेयर की प्राण घातक बीवी ! | Sansani | Crime News
Babri Masjid: 6 दिसंबर...बाबरी मस्जिद को लेकर नया बवंडर! | TMC | Indigo Flight | Indigo Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Goa Nightclub Fire: गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
गोवा नाइट क्लब हादसे में 25 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, घटना पर जताया दुख
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
'बाबर के नाम से कोई मस्जिद नहीं बननी चाहिए', बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी का बयान
Dhurandhar BO Day 2: धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
धुरंधर ने दो दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया, रणवीर सिंह की फिल्म की 50 Cr क्लब में एंट्री, बनाया ये रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
दक्षिण अफ्रीका से ODI सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली का खास बयान, कहा- मैंने 2-3 साल...
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
स्पेशल 26 स्टाइल में उड़ाया करोड़ों का सोना, दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे में 5 लोग किए गिरफ्तार
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
जॉब पर समय से पहले आना पड़ा भारी, परेशान बॉस ने नौकरी से निकाला- अब अदालत पहुंची महिला, यूजर्स हैरान
जॉब पर समय से पहले आना पड़ा भारी, परेशान बॉस ने नौकरी से निकाला- अब अदालत पहुंची महिला, यूजर्स हैरान
टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं देने होंगे पैसे, ये वाला नियम जानते हैं आप?
टोल प्लाजा से इतनी दूर है आपका घर तो नहीं देने होंगे पैसे, ये वाला नियम जानते हैं आप?
Embed widget