एक्सप्लोरर

Bihar News: कैमूर में शिक्षक पर फायर हो गई महिला प्रिंसिपल, दोनों ने निकाला जूता, इसके बाद जो हुआ…

Kaimur News: पूरा मामला कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के मदुरा विद्यालय का है. प्रिंसिपल और शिक्षक ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं. तू-तू मैं-मैं का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

Kaimur News: बिहार का शिक्षा विभाग एक तरफ लगातार प्रयास कर शिक्षा-व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा है तो वहीं दूसरी ओर स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षक ही लापरवाह नजर आ रहे हैं. 18 फरवरी को बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) प्रगति यात्रा के तहत कैमूर पहुंचने वाले उससे पहले एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिससे शिक्षा विभाग की किरकिरी हो रही है. कैमूर में महिला प्रधानाचार्य और एक शिक्षक के बीच तू-तू मैं-मैं का वीडियो वायरल हो रहा है. लड़ाई-झगड़ा के दौरान दोनों ने अपने-अपने जूते तक निकाल लिए. 

पूरा मामला दुर्गावती प्रखंड के मदुरा विद्यालय का है. स्कूल में प्रार्थना के दौरान प्रिंसिपल और शिक्षक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते-करते लड़ाई-झगड़ा शुरू कर दिया. दोनों ने जूता भी निकाल लिया. इस दौरान मौके पर मौजूद एक शिक्षक ने घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

अब समझें क्या है पूरा मामला

शिक्षक जसरुद्दीन ने बताया, "प्रिंसिपल हमेशा अभद्र भाषा का उपयोग करती हैं. पिछले 9 सालों से हम यहां काम कर रहे हैं और वह हमेशा अभद्र भाषा का उपयोग करती हैं. कभी जूता नहीं दिखाया गया. पता नहीं आज कैसे हो गया."

इस मामले में जब प्रिंसिपल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे किसी भी शिक्षक से अभद्र भाषा नहीं बोलतीं. वे लोग (शिक्षकों के बारे में) दिन भर फोन पर लगा रहता है. जब कहती हैं कि जाओ विद्यालय में तो वो लोग कहते हैं कि तुम कौन होती हो हमें कहने वाली? हम लोग का अटेंडेंस ऑनलाइन बनता है. हमें मारने के लिए जूता निकाल लिया गया था.

वीडियो सामने आने के बाद इस पूरे मामले में बीते गुरुवार (13 फरवरी) को शिक्षा विभाग के अधिकारी का बयान लिया गया. दुर्गावती प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जैसे ही इस बारे में पता चला तो वे लोग स्कूल गए. दोनों को समझाया गया. हालांकि इस पूरे मामले को हम लोग लिखित रूप से जिलों के अधिकारियों को बताएंगे. आपस में एक-दूसरे को जूता दिखाना अच्छी बात नहीं है. स्कूल में ऐसा नहीं होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar Pragati Yatra: आज जहानाबाद और अरवल में CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, जानें पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget