एक्सप्लोरर

Nitish Kumar Pragati Yatra: आज जहानाबाद और अरवल में CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, जानें पूरा कार्यक्रम

Nitish Kumar Pragati Yatra: सीएम की यात्रा में कोई कमी नहीं रह जाए इसको लेकर जहानाबाद और अरवल का जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. गुरुवार को निरीक्षण कर अधिकारियों ने जायजा लिया.

Nitish Kumar Pragati Yatra Today: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा कार्यक्रम के तहत आज (14 फरवरी) जहानाबाद और अरवल का दौरा करेंगे. सीएम के मुख्य कार्यक्रम स्थल धरहरा को दुल्हन की तरह सजाया गया है. तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे पहले काको प्रखंड की अमथुआ पंचायत के धरहरा पहुंचेंगे. यहां 200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे.

सीएम की यात्रा में कोई कमी नहीं रह जाए इसको लेकर जहानाबाद और अरवल का जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है. जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडेय और अरवल के डीएम कुमार गौरव ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

अरवल में बेलखरा बाजार को रंग-रोगन कर चमका दिया गया है. महावीर गंज में हेलीपैड का निर्माण किया गया है. सीएम चेक डैम, डिग्री कॉलेज, स्वास्थ्य उपकेंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के साथ-साथ खेल मैदान सहित कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.

सीएम नीतीश कुमार जहानाबाद के काको प्रखंड के धरहरा में बने पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग बालिका आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसके अलावा काजीसराय में बने नए विद्यालय भवन, खेल मैदान सहित कई पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करेंगे. बालिका आवासीय विद्यालय में सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया है.

क्या कहती हैं जहानाबाद की डीएम?

डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया कि 14 फरवरी को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारियां हो गई हैं. सीएम नीतीश कुमार जिले में दो सौ करोड़ से अधिक की राशि की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन एवं शिलान्यास के बाद वह शहर के राजाबाजार रेलवे अंडरपास एवं इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण करेंगे. 

डीएम ने कहा कि निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. तीन बजे के बाद वह पटना के लिए रवाना होंगे. सीएम के आगमन को लेकर ट्रैफिक नियमों में भी बदलाव किए गए हैं. 

यह भी पढ़ें- AK-47 वाले गैंगस्टर मुन्ना मिश्रा को 10 साल की सजा, 7 पुलिस अफसरों की हुई गवाही, अब आया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget