एक्सप्लोरर

Ramnath Kovind Patna Visit: पटना पहुंचे रामनाथ कोविंद, राज्यपाल फागू चौहान और नीतीश कुमार ने की अगवानी

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन चले गए. वे 22 अक्टूबर को पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे.

पटनाः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) तीन दिवसीय यात्रा पर बुधवार की दोपहर एक बजे पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राष्ट्रपति की अगवानी की. इसके बाद स्टेट हैंगर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राष्ट्रपति के स्वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पर कई नेता मौजूद थे. एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभवन चले गए. वे 22 अक्टूबर को पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

‌बुधवार की शाम राजभवन में आयोजित पटना हाईकोर्ट के जजों के साथ हाई-टी में भी शामिल होंगे. 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे. विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति बोधि वृक्ष भी लगाएंगे और शताब्दी वर्ष स्तंभ का भी शिलान्यास करेंगे. इसके बाद शाम में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के आवास पर आयोजित डिनर पार्टी में भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे.

22 अक्टूबर को वे पटना महावीर मंदिर व पटना सिटी गुरूद्वारा भी जाएंगे. इसके बाद वे 11 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वायु सेना के विशेष विमान से पटना आए. तीन दिवसीय कार्यक्रम के बाद वे 22 अक्टूबर को दिल्ली लौट जाएंगे. इस दौरान उनका पटना के अलग-अलग इलाकों में कार्यक्रम है. उनके 46 घंटे की पटना यात्रा को लेकर तमाम सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं.

राष्ट्रपति बनने के बाद चौथी बार आए पटना

राष्‍ट्रपति के आगमन पर सुरक्षा कारणों से पटना एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन प्रभावित रहेगा. राष्ट्रपति के विमान के दिल्ली से उड़ान भरने के 20 मिनट पहले एवं 10 मिनट बाद तक कोई भी विमान को पटना के लिए उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी. वे कल बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे. सुबह 10:50 पर वह विधानसभा परिसर पहुंचेंगे और तकरीबन 50 मिनट के कार्यक्रम में वह शामिल होंगे. विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति बोधि वृक्ष भी लगाएंगे. राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद चौथी बार पटना आए हैं.

22 को आम लोगों के लिए बुद्ध स्मृति पार्क बंद

वहीं, 21 अक्टूबर की शाम सात बजे से राष्ट्रपति के सम्मान में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास पर रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया है. इस दौरान शारदा सिन्हा समेत कुल 77 कलाकारों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा. 22 अक्टूबर की सुबह राष्ट्रपति पटना घूमने निकलेंगे. 22 अक्टूबर को बुद्ध स्मृति पार्क जाने का उनका कार्यक्रम है. सुबह 9 बजे वह बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचेंगे, इस दौरान आम लोगों के लिए पार्क बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Panchayat Election: गया के गुरुआ में मतदान में गड़बड़ी फैलाने वाले को हिरासत में लिया, एक महिला जख्मी

Jharkhand News: मां को आई नींद तो SNMMCH से गायब हो गया बच्चा, CCTV में दिखीं चोरी करने वाली महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

Embed widget