एक्सप्लोरर

Jharkhand News: मां को आई नींद तो SNMMCH से गायब हो गया बच्चा, CCTV में दिखीं चोरी करने वाली महिलाएं

पीड़ित महिला भूली आजाद नगर की रहने वाली है जो प्रसव पीड़ा के बाद सोमवार की शाम अस्पताल में भर्ती हुई थी. मंगलवार शाम को उसकी आंख लगी और उसका बच्चा गायब हो गया.

धनबादः जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) से नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है. दो महिलाओं ने इस घटना को अंजाम दिया है, यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को मामले से अवगत कराया है. वहीं नवजात बच्चे की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्चा चोरी करने वाली महिलाओं की पहचान में जुटी है.

पीड़ित महिला भूली आजाद नगर की रहने वाली है जो प्रसव पीड़ा के बाद सोमवार की शाम अस्पताल में भर्ती हुई थी. देर रात उसने एक बच्चे को जन्म दिया, लेकिन मंगलवार शाम होते ही उसकी आंख लगी और उसका बच्चा गायब हो गया. जब उसकी आंख खुली तो देखा की उसका बच्चा गायब है. महिला ने कहा कि उसे बेटा हुआ है, जिसका वजन 3.5 किलो है. इतना कहते ही महिला रोने लगी.

अस्पताल प्रबंधन ने साधी चुप्पी

वहीं, अस्पताल प्रबंधन इस मामले पर कुछ नहीं बोल रहा है. एसएनएमएमसीएच के सुप्रिटेंडेंट से जब बात की गई तो किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी. गौरतलब है कि इससे पहले कई बार अस्पताल परिसर में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. तीन माह पूर्व दो महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं. इसके बाद सुरक्षा को लेकर अस्पताल प्रबंधन की काफी किरकिरी हुई थी.

तफ्तीश में जुटी पुलिस, फुटेज खंगाला

घटना के बाद सरायढेला थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची. पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो को देखा. वीडियो में दिख रहा है कि दो महिलाएं नवजात बच्चे को वार्ड से लेकर बाहर निकल रही हैं. फुटेज के आधार पर दोनों महिलाओं की गिरफ्तारी और बच्चे की बरामदगी की कोशिश की जा रही है. पुलिस सब इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्द ही बच्चे को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. दोनों महिलाओं को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सवालों के घेरे में अस्पताल प्रबंधन

एसएनएमएमसीएच में आए दिन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते रहे हैं. तीन महीने पहले दो अलग-अलग घटनाओं में भर्ती महिला मरीज के साथ दुष्कर्म की घटना हो चुकी है. हालांकि उन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अस्पताल में सुरक्षा पुख्ता करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए.  नतीजा ये हुआ कि फिर एक नवजात बच्चा अस्पताल से गायब हो गया.

(इनपुटः अमित सिन्हा)

यह भी पढ़ें- 

In Pics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मजार पर की चादरपोशी, कहा- जम्मू कश्मीर के हालात पर हो रही बातचीत

Bihar Crime: आरा में 2 दिन से लापता किशोर का शव बरामद, बहन के यहां दूध पहुंचाने के लिए घर से निकला था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहानाबाद: स्कूल कैंटीन का गार्ड ही निकला मासूम का कातिल, कुकर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद: स्कूल कैंटीन का गार्ड ही निकला मासूम का कातिल, कुकर्म के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिहार MLC उपचुनाव: RJD ने घोषित किया अपना उम्मीदवार, इस नेता के बेटे को दिया टिकट
बिहार MLC उपचुनाव: RJD ने घोषित किया अपना उम्मीदवार, इस नेता के बेटे को दिया टिकट
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे, अगर ऐसा...'
पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'शायद मोदी जी नीतीश जी को प्रधानमंत्री पद ऑफर करेंगे'
बिहार में BJP को मुख्यमंत्री के लिए अभी करना होगा इंतजार? JDU के बड़े नेता का ताजा बयान
बिहार में BJP को मुख्यमंत्री के लिए अभी करना होगा इंतजार? JDU के बड़े नेता का ताजा बयान

वीडियोज

'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?
शांतिपथ पर लेबनान वाला 'डायवर्जन'
Voter List में Mamata Banerjee या EC का 'खेला'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
LIVE: पाकिस्तान पीएम शहबाज बोले- 'करो या मरो का वक्त', यूएस-ईरान वार्ता पर जताई उम्मीदें
US Iran Peace Talk: इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
इस्लामाबाद में चप्पे-चप्पे पर पहरा, ‘मिशन इम्पॉसिबल’ पर US-ईरान की वार्ता, पाक की अब असली अग्नि परीक्षा
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
हुमायूं कबीर-AIMIM गठबंधन टूटने पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'अब साबित हो गया है कि...'
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
'हम नए थे और...', अक्षय कुमार ने प्रियंका चोपड़ा का उठाया फायदा? लारा दत्ता ने खोला राज
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
RCB के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में ठोकी फिफ्टी, राजस्थान ने बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
'सांप पर भरोसा कर सकते हैं पर बीजेपी पर नहीं', असम चुनाव का जिक्र कर ममता बनर्जी ने क्यों किया ऐसा दावा?
Fatty Liver Disease: क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
क्या बिना शराब पिए डैमेज हो सकता है लिवर, जानें आपकी रोजाना की कौन-सी गलतियां पड़ रहीं भारी?
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
भारत में आई Mercedes की खास लग्जरी कार, सिर्फ लिमिटेड लोगों को मिलेगा खरीदने का मौका
Embed widget