एक्सप्लोरर

President Draupadi Murmu Oath: द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे CM नीतीश कुमार

Draupadi Murmu 15th President of India: रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह में भी सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे. आज भी सीएम के दिल्ली जाने की सूचना नहीं है.

पटनाः देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) आज शपथ लेंगी. शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब 10.15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में शुरू होगा. शपथ ग्रहण में पीएम मोदी (PM Modi), लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल, मुख्यमंत्री,  संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी भी समारोह में शामिल होंगे. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे.

बिहार सीएमओ (Bihar CMO) से मिली जानकारी के मुताबिक आज सीएम के दिल्ली जाने की अब तक कोई सूचना नहीं है. आज पटना में एक अणे मार्ग सीएम आवास में सामान्य बैठक में नीतीश कुमार शामिल होंगे. बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) के विदाई समारोह में भी सीएम नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: आरसीपी सिंह का बड़ा बयान, नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में जन्म लिया, हमने नालंदा में...

21 तोपों की दी जाएगी सलामी

बता दें कि सुबह 10:15 बजे द्रौपदी मुर्मू को 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद करीब 10 बजकर 20 मिनट पर नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भाषण होगा. सारा कार्यक्रम तय है. इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी जाएगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसके बाद संबोधित करेंगी. संसद के सेंट्रल हॉल में समारोह के समापन के बाद द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा. 

द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास

विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को हराकर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने इतिहास रच दिया. मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किया और भारी मतों के अंतर से चुनाव को जीता. वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी. वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी. वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला हैं.

यह भी पढ़ें- Love Affairs: मरने से पहले प्रेमिका ने बॉयफ्रेंड को भेजा मैसेज, ऑडियो ने प्रेमी को फंसाया, बिहार के सुपौल की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget