एक्सप्लोरर

बिहार दिवस की तैयारियां पूरी, तीन साल बाद होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन, जानें इस बार क्या है खास

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव के कारण बिहार दिवस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. वहीं, 2020 और 2021 में कोरोना के कारण बिहार दिवस का कार्यक्रम नहीं किया गया था.

पटना: बिहार दिवस (Bihar Diwas 2022) के बाबत सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. कोरोना काल की वजह से तीन साल बाद इस बार बिहार दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बता दें कि पूरे कार्यक्रम का मुख्य मंच पटना के गांधी मैदान में होगा. वहीं, एसके मेमोरियल हॉल में भी बिहार दिवस के मौके पर कई कलाकार प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम 22 मार्च से शुरू होकर 24 मार्च तक चलेगा.

जल जीवन हरियाली होगा कार्यक्रम का थीम 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 22 मार्च को 5:30 बजे गांधी मैदान के मुख्य मंच से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और 24 मार्च को महामहिम राज्यपाल फागू चौहान मुख्य मंच गांधी मैदान से कार्यक्रम का समापन करेंगे. कार्यक्रम के संबंध में रविवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पीसी कर बताया कि बिहार दिवस के पूरा कार्यक्रम का थीम जल जीवन हरियाली होगा और पूरे कार्यक्रम का देख-रेख शिक्षा विभाग द्वारा ही किया जाएगा. इसमें सभी विभाग की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई है.

Darbhanga News: फिर से BJP का दामन थामेंगे RJD नेता अमरनाथ गामी, घर वापसी की खुशी में ये काम करेंगे पूर्व MLA

पटना आएंगे बॉलीवुड कलाकार

उन्होंने कहा कि तीन दिनों के कार्यक्रम में बिहार के नामी ग्रामी कलाकार के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के तीन बड़े कलाकार भी शिरकत करेंगे. 22 मार्च को गांधी मैदान के मुख्य मंच पर कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी. वहीं, 23 मार्च को रेखा भारद्वाज अपने दल के साथ कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी. जबकि, 24 मार्च को चर्चित कलाकार सुखविंदर सिंह अपना जलवा बिखेरेंगे. एसके मेमोरियल हॉल में भी बिहार एवं देश के नामी-गिरामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव के कारण बिहार दिवस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था. वहीं, 2020 और 2021 में कोरोना के कारण बिहार दिवस का कार्यक्रम नहीं किया गया था. लेकिन इस बार बिहार सरकार पहले की तरह इस कार्यक्रम को करने का निर्णय लिया है. इसमें बिहार के 38 जिला के चयनित छात्र-छात्रा कार्यक्रम में पहुंचेंगे और अपनी प्रस्तुति देंगे. इसमें बिहार के व्यंजनों का फूड स्टॉल भी लगाया जाएगा.

गांधी मैदान में बनाया जाएगा अस्थायी अस्पताल 

इस आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन, सेमिनार एवं गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अन्य कई प्रकार की गतिविधियां करने की योजना है. गांधी मैदान में निर्मित अस्थायी प्रशासनिक भवन परिसर में अस्थायी नियंत्रण कक्ष सह हेल्प डेस्क तथा अस्थायी थाना कार्य करेगा. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 0612-2219810/2219234/2219209 है. गांधी मैदान में पूरे कार्यक्रम के दौरान 6 बेड का एक अस्थाई चिकित्सालय कार्य करेगा. इसमें चिकित्सा पदाधिकारी, पारा मेडिकल स्टाफ एवं जीवन रक्षक दवाओं की व्यवस्था रहेगी.

यह भी पढ़ें -

Bihar Crime: बांका में आठ साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दरिंदों ने गैंगरेप के बाद ली जान, नाली में मिला शव

Bihar Liquor Ban: बांका में नौ लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत, प्रशासनिक महकमे में मची खलबली, जांच जारी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget