एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बांका में आठ साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दरिंदों ने गैंगरेप के बाद ली जान, नाली में मिला शव

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक बच्ची के चाचा के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. स्वजनों का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की.

बांका: प्रदेश के बांका जिले के चांदन में होली के दिन गायब हुई आठ साल की बच्ची का शनिवार की देर रात शव बरामद किया गया. बालू से ढक कर रखे लाश के बरामद होने के बाद पूरे प्रखंड में आक्रोश व्याप्त है. बताया जा रहा है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई है. परिजनों की मानें तो बच्ची होली के दिन दोपहर के दो बजे घर के बाहर अपनी सहेलियों के साथ होली खेल रही थी. इसी बीच दुर्गा मंदिर के पास से वो अचानक गायब हो गई.

पुलिस ने नहीं लिया संज्ञान 

स्वजनों ने उसी समय से उसकी खोजबीन शुरू कर दी. खोजबीन के दौरान ही पुलिस को भी सूचना दी गई, पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करने की जगह परिजनों को ही अगल-बगल खोजने को कहा. इसी बीच परिवार वालों को उस बच्ची के साथ खेलने वाले एक अन्य बच्चे से पता चला कि दुर्गा मंदिर के पास से उसे एक लाल रंग के ई-रिक्शा में बैठा कर ले जाया गया है. इस जानकारी के बाद परिजन ई-रिक्शा वाले को खोजने लगे.

RJD-LJD Merger: शरद यादव ने लालू से मिलाया हाथ तो मचा बवाल, JDU ने कहा- दिल्ली वाला बंगला बचाने के लिए...

परिजन जब ई-रिक्शा ड्राइवर सह पेंटर के घर पहुंचे तो उसने घटना में अपनी संलिप्तता से इनकार किया. हालांकि, बाद में अपने घर पर बढ़ते भीड़ को देख कर भाग गया. रात के 11 बजे परिजनों ने खोजबीन के दौरान बच्ची की लाश को रेलवे स्टेशन के बगल स्थित एक नाली नुमा गुफा में बालू से ढके अवस्था में देखा. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने वहां से शव को बरामद किया.

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

बच्ची के शव पर कोई कपड़ा नहीं था और उसकी शरीर के कई अंगों से खून बह रहा था. उसकी आंखें भी फोड़ दी गई थीं. शव को देखने पर स्पष्ट था कि उस बच्ची के साथ कुछ लड़कों ने दरिंदगी कर उसकी आंख फोड़ कर, उसकी हत्या कर शव को छिपा दिया था. पुलिस अब अपराधियों को खोजने में लगी हुई है. ई-रिक्शा वाले के भाग जाने पर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है.

वहीं, उसके कहने पर ई-रिक्शा ड्राइवर डोमन पासवान, अजय वर्णवाल, श्रीधर वर्णवाल सहित चार को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ई-रिक्शा के मालिक सागर सोनी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमचन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही वे खुद पूरे अनुसंधान पर नजर रख रहे हैं. चार लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है. घटना में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा. 

एसडीपीओ ने कही ये बात

एसडीपीओ ने बताया कि मृतक बच्ची के चाचा के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. स्वजनों का आरोप है कि गायब होने की सूचना के बाद ही अगर पुलिस ठीक से छानबीन करती तो बच्ची को बचाया जा सकता था. 

यह भी पढ़ें -

Bihar News: प्रेमी संग फरार हुई महिला मुखिया, घर पर तीन बच्चे और पति देख रहे राह, पंचायत के लोग भी परेशान

Bihar News: छज्जे पर चढ़कर डांस देख रहे थे लोग, अधिक भार की वजह से टूटा निर्माण, महिला की मौत, चार घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget