एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्या प्रशांत किशोर 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे? जानिए PK का सर्वे रिजल्ट

Prashant Kishor Statement: गोपालगंज में शुक्रवार को प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव को लेकर बातें की. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग अगर चाहते तो पार्टी एक दिन में बन जाती.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के 124वें दिन शुक्रवार को गोपालगंज के गांधी कॉलेज मैदान में जन सुराज अधिवेशन हुआ. इस अधिवेशन में जन सुराज के पार्टी बनने, लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) लड़ने और बिहार की सबसे बड़ी समस्या के मुद्दे पर मतदान हुआ. इसमें 2644 मत में से 2580 लोगों ने पार्टी बनने के पक्ष में वोट डाला. पार्टी बनती है तो क्या 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए, इस सवाल के उत्तर में कुल 2644 वोट पड़े. इसमें से 2462 लोगों ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए. वहीं, बिहार की सबसे बड़ी समस्या के सवाल पर 58 प्रतिशत लोगों ने बेरोजगारी और पलायन को सबसे बड़ी समस्या बताया.

आपके विश्वास के साथ धोखा नहीं होगा- प्रशांत किशोर

इस दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि हम जन सुराज के नेता नहीं है, बल्कि इसके सूत्रधार है. बिहार में जब पदयात्रा खत्म होगी तब सभी लोगों को एक मंच पर बैठाकर मिलकर ये तय करेंगे कि दल बनाया जाए कि नहीं लेकिन अगर दल बना तो वह प्रशांत किशोर का नहीं बल्कि उन सारे लोगों का दल होगा जो इसे मिलकर चलाएंगे. आगे उन्होंने कहा कि आपके विश्वास के साथ धोखा नहीं होगा. 

'अग्रणी राज्यों में बिहार शामिल हो'

प्रशांत किशोर ने कहा कि लोग अगर चाहते तो पार्टी एक दिन में बन जाती. पार्टी बनाने में कितना समय लगता है? मैं बाकी की तरह दल न बनाकर पैदल चल रहा हूं. पैदल इसलिए चल रहा हूं, ताकि आपकी पीड़ा को अपनी आंखों से देख सकूं. गांव-गांव जाकर लोगों के सामने हाथ जोड़ रहा हूं जिससे आप जागरूक हो और अपने बच्चों के लिए एक बेहतर बिहार के बारे में सोच सके. हमारा एक ही सपना है कि अपने जीवनकाल में बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल देखें. हमारा प्रयास है कि समाज को मथकर सही लोगों को बाहर निकालकर एक मंच पर लाना.

ये भी पढ़ें: Upendra Kushwaha News: बिहार में आगे नहीं चल पाएगी महागठबंधन की सरकार! उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
प्रशांत किशोर बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, क्या है PK का प्लान?
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट से 17 एजेंडे पास
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि, 19 विशेष कोर्ट, सम्राट कैबिनेट की बड़ी खबर
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget