एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जैसे तालाब में मछली पकड़ते हैं वैसे...', प्रशांत किशोर ने बिहार में BJP का भविष्य बता दिया!

Prashant Kishor News: पीके ने कहा कि बीजेपी जैसे दल में भी आज कोई नया आदमी नहीं मिल रहा. आज उनको भी वही आदमी मिला है जिसके बाप-दादा पहले से राज कर रहे हैं.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने गुरुवार (15 जून) को बीजेपी (BJP) पर जमकर निशाना साधा. प्रशांत किशोर ने कहा कि बीजेपी का बिहार में आज कुछ नहीं है. जैसे तालाब में मछली पकड़ते हैं वैसे बीजेपी खोज रही है कि कोई मिल जाए जिसके चेहरे पर वो चुनाव लड़ लें. नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नाम पर ही जो कुछ वोट हैं, बस वही है. पीके ने पूछा कि बिहार में आज किसी बीजेपी नेता के नाम पर पांच वोट भी है?

प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी जो पूर्व में बिहार बीजेपी के अध्यक्ष थे वो जब दूसरे दल से विधायकी का चुनाव लड़े तो उन्हें सिर्फ छह हजार वोट मिला. बीते दिनों बिहार में एमएलसी का चुनाव हुआ था. बीजेपी के पांच एमपी हैं और पूरी ताकत लगाने के बाद भी बीजेपी को सिर्फ 495 वोट मिला.

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि कमान ऐसे आदमी के हाथ में हैं जिनके बाबूजी लालू, नीतीश, मांझी सरकार में मंत्री रहे और आजकल वो उद्धार करने निकले हैं. उन्होंने कहा कि मैं रोज बता रहा हूं पिछले 30 सालों में बिहार में एमपी-एमएलए जो बने हैं वो कुल 12 से 15 सौ परिवार के लोगों में से ही निकलकर बने हैं. आज जिस दल की हवा बहती है वो उसी में आ जाते हैं. बीजेपी जैसे दल में भी आज उनको कोई नया आदमी नहीं मिल रहा है. आज उनको भी वही आदमी मिला है जिसके बाप-दादा पहले से राज कर रहे हैं.

सवालिया अंदाज में पीके ने कहा कि बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी के पास ऐसा कौन सा ज्ञान था जो उन्होंने 15 सालों में नहीं किया वो अब उनके बेटे आकर कर देंगे? आज बिहार में बीजेपी का क्या है वो आज नेता खोज रहे हैं. आज वो खोज रहे हैं कि कहीं कोई मिल जाए जिनके चेहरे पर चुनाव लड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें- Uniform Civil Code: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर CM नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान, कहा- देश नीतीश का इंतजार कर रहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget