एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 55 साल की उम्र...बिहार में बिताएंगे रात, प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात

प्रशांत किशोर ने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग दिल्ली में बैठ के बिहार के लोगों को बिहारी कह कर अपमान करते हैं. मजाक उड़ाते हैं और बिहार में आकर बिहारी से वोट मांगते हैं.

प्रशांत किशोर ने बुधवार को राहुल गांधी की बिहार यात्रा को लेकर पर जमकर निशना साधा. उन्होंने कहा कि 55 वर्ष की उम्र में आज तक बिहार में एक रात भी नहीं बिताए. अगर अब आकर बिहार में एक दो रात बिताएंगे तो उनको बिहार का दर्द समझ में आएगा.

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को लेकर राहुल से पूछे सवाल

प्रशांत किशोर ने कहा, "ये लोग दिल्ली में बैठ के बिहार और बिहार के लोगों को बिहारी कह कर अपमान करते हैं. गाली देते हैं, मजाक उड़ाते हैं और बिहार में आकर बिहारी से वोट मांगते हैं. राहुल गांधी आएंगे तो पूछिएगा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कैमरे पर कहा कि बिहारी का डीएनए मजदूरी करने का है. यानि बिहारी पैदा हुआ है मजदूरी करने के लिए".

आगे उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से पूछिएगा उन पर कौन सी कार्रवाई किए? उस पर बयान दीजिए कि उसने ठीक कहा या गलत कहा है? अगर बिहार का लड़का या बिहार के लोग मजदूरी करने के लिए पैदा हुआ है, तो बिहार में वोट मांगने क्यों आ रहे हैं. तेलंगाना में रहो वहीं से राजनीत करो.

नीतीश और मोदी सरकार पर भी साधा निशाना

बगहा में बिहार बदलाव यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने लालू, नीतीश और मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा था. खराब मौसम के बीच शहर के बबुई टोला मैदान में आयोजित जन सुराज की जनसभा में पीके ने कहा कहा कि 'नवंबर में नीतीश कुमार की विदाई तय है, इसलिए वे कैबिनेट की बैठक में आनन-फानन में सरकारी योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं.

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने 20 साल के कार्यकाल में बिहार में उद्योग नहीं लगा सके तो चुनाव से एक महीने पहले उद्योग लगाने की घोषणा कर रहे हैं, जबकि देश के प्रधानमंत्री मोदी बिहार से वोट लेकर गुजरात में रोजगार के प्लांट लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Veena Devi Two Voter ID: विजय सिन्हा के बाद NDA की सांसद के पास भी 2 वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा फैसला, रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाला, जानें वजह
'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव
'EC बीजेपी की कठपुतली, लोकतंत्र कुचला जा रहा, हम चुप कैसे बैठें', भड़के तेजस्वी यादव
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
इंडिया गठबंधन मार्च: चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला, 'संविधान…'
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला
'चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा', इंडिया गठबंधन के मार्च पर गिरिराज सिंह का हमला

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget