एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: बिहार में लोग किसकी सरकार बनाएं? प्रशांत किशोर ने दी सलाह, लालू-नीतीश को लेकर कही बड़ी बात

Loksabha Election 2024: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं. वहीं, शनिवार को उन्होंने बिहार में सरकार बनाने को लेकर लोगों को सलाह दी.

समस्तीपुर: जन सुराज (Jan Suraaj) के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों समस्तीपुर में हैं. इस दौरान उन्होंने लालू यादव (Lalu Yadav) और नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने शनिवार को कहा कि 35 सालों से बिहार में सरकार नहीं बदल रही है. पिछले 32-33 साल से लालू और नीतीश के अलावा बिहार ने किसी को देखा ही नहीं है. अब समय आ गया है कि लोग लालू यादव और नीतीश कुमार से आगे देखें. इनके अलावा नहीं देखेंगे तो जिस दुर्दशा में आप जी रहे हैं उसी दुर्दशा में आपके बच्चें भी जिएंगे. भारत का संविधान जो कहता है कि जिस नेता विचारधारा और जिस दल पर आपका भरोसा है उसकी आप मदद कीजिए, वोट कीजिए उसे जीत दिलाइए.

बिहार सरकार पर साधा निशाना 

प्रशांत किशोर ने कहा कि संविधान ये भी कहता है कि नेता ने अगर आपके लिए काम नहीं किया तो नागरिक होने के नाते जितनी मजबूती से आपने समर्थन किया है उतनी ही मजबूती से विरोध भी कीजिए. जनता अगर विरोध नहीं करेगी तो ये देश राजतंत्र हो जाएगा. देश के किसी भी प्रगतिशील राज्यों को देख लीजिए. हर 5 साल 10 साल में वहां सरकार बदल रही है. कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे राज्यों में सरकार बदल रही है और ये राज्य देश में सबसे आगे है और बिहार देश में सबसे पिछड़ा है.

रोसड़ा को जिला बनाने की मांग की

रोसड़ा को जिला बनाने की मांग को चुनावी रणनीतिकार ने जायज ठहराते हुए कहा कि पश्चिमी चंपारण का बगहा हो या समस्तीपुर का रोसड़ा, दोनों को जिला बनाने की मांग जायज है. नीतीश कुमार ने बगहा में पुलिस मुख्यालय तो बना दिया, लेकिन पूरा जिला का दर्जा नहीं दिया. रोसड़ा को इसलिए जिला नहीं बनाया गया, क्योंकि यह क्षेत्र उनके राजनीतिक विरोधी रहे दिवंगत रामविलास पासवान का क्षेत्र रहा है. रोसड़ा को जिला का दर्जा नहीं दिया जाना नीतीश की सोची समझी साजिश है.

समस्तीपुर पहुंचे हैं प्रशांत किशोर 

आगे जन सुराज के संयोजक ने कहा कि नीतीश कुमार को लगता था कि रोसड़ा के लोग वोट रामविलास पासवान जो उनके राजनीतिक विरोधी थे उनको करते थे तो इसी बदले की भावना के कारण उन्होंने रोसड़ा को जिला नहीं बनने दिया. बता दें कि प्रशांत किशोर पिछले साल दो अक्टूबर से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. वहीं, उन्होंने शनिवार को समस्तीपुर के कई गांव का दौरा किया.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: नीतीश के चुनाव लड़ने पर JDU ने किया स्टैंड क्लियर, तेजस्वी को अभी CM के लिए करना होगा इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget