एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: PK ने बताया जन सुराज अभियान से बिहार में किसकी दुकानदारी हो जाएगी बंद, कहा- कोई ताकत नहीं टिकेगी

Bihar News: प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की राजनीति को लेकर काफी चर्चे में हैं. वहीं, बिहार में जन सुराज पदयात्रा को लेकर उन्होंने सोमवार को बड़ा बयान दिया.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के दौरान पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान राजनीतिक पार्टियों पर जमकर हमला बोल रहे हैं. वहीं, बिहार के नेताओं से आगाह करते हुए सोमवार को प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 32 सालों से लालू यादव का डर दिखाकर बीजेपी वोट लेती रही और बीजेपी (BJP) का डर दिखाकर लालू वोट लेते रहे हैं, अगर यह जन सुराज अभियान अपने इस स्तर पर रहा तो यह जाति-धर्म की स्थिति खत्म हो जाएगी. आज जो भी इस तरीके के काम कर रहे हैं उनकी दुकानदारी बंद हो जाएगी, जब दुकानदारी बंद हो जाएगी तो स्वभाविक है कि लोग घबराएंगे और जब लोग घबराएंगे तो तीखी टिप्पणी करेंगे.

'नीतीश कुमार राजनीतिक तौर पर आज अलग पड़ गए हैं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की उम्र हो गई है और राजनीतिक तौर पर आज वो अलग पड़ गए हैं. मैं कोई विधायक नहीं हूं, न मंत्री-अफसर हूं और न ही ठेकेदार हूं. हर रोज 50 से 100 लोगों के साथ गांव-गांव पैदल घूम रहा हूं. मैं न कोई भीड़ करता हूं न ही कोई रैली करता हूं. इस पदयात्रा की अगर कोई ताकत ही नहीं है तो नेताओं को टिप्पणी करने की जरूरत ही क्या है? आज जो इसका विरोध कर रहे हैं उनको पता है कि जमीन में इसकी ताकत कितनी है. यह पदयात्रा अगर ऐसे ही चलता रहा तो आप देखेंगे जन बल के आगे कोई ताकत नहीं टिकेगा.

स्वास्थ्य कारणों से पदयात्रा अभी स्थगित है

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बीते साल दो अक्टूबर से बिहार के विभिन्न जिलों में जन सुराज पदयात्रा कर रहे हैं. अभी समस्तीपुर में स्वास्थ्य कारणों से उनकी पदयात्रा स्थगित है. इसके बावजूद प्रशांत किशोर लगातार राजनीतिक पार्टियों पर तीखे हमले कर रहे हैं. वहीं, इस अभियान को लेकर लगातार बिहार की राजनीति में खूब बयानबाजी भी रही है.

ये भी पढ़ें: Emergency 1975: आपातकाल की बरसी पर सुशील मोदी ने लालू-नीतीश को जमकर सुनाया, मनीष कश्यप का लिया नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget