एक्सप्लोरर

Bihar Politics: तेजस्वी अपना बर्थडे प्राइवेट प्लेन में मनाते हैं, पैसे कहां से आते हैं? प्रशांत किशोर ने डिप्टी सीएम से पूछे कड़े सवाल

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के दौरान लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं. वहीं, बुधवार को उन्होंने बिहार की राजनीतिक पार्टियों के फंडिंग को लेकर तीखे सवाल पूछे.

समस्तीपुर: जन सुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों समस्तीपुर में पदयात्रा कर रहे हैं. इस दौरान वह लगातार लोगों को संबोधित कर रहे हैं. बुधवार को उन्होंने जेडीयू (JDU) और आरजेडी (RJD) पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि किसी भी बिहार के नेता जैसे कि आरजेडी, जेडीयू या किसी लोकल पार्टी के नेताओं से हिम्मत जुटाकर सवाल पूछा जाना चाहिए कि पार्टी कैसे चलती है? तेजस्वी यादव अपना बर्थडे प्राइवेट प्लेन में मनाते हैं, उसका पैसा कहां से आता है? नीतीश कुमार (Nitish Kumar), तेज प्रताप (Tej Pratap Yadav) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) जनता को जवाब दें कि भईया तुम्हारे दल को चलाने के लिए पैसा आता कहां से आता है? आपका तो बिहार से बाहर कहीं कोई ठिकाना नहीं है. इन दोनों दलों के पास आधा-आधा बिहार है, इसी गरीब बिहार को लूटकर ये अपनी पार्टी चला रहे हैं.

जन सुराज की व्यवस्था पर बोले प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैंने 10 सालों में पूरे देश में काम किया है और आज देश के छह राज्यों में ऐसे लोगों की सरकार है, जिनके बनने में हमने कंधा लगाया है. जन सुराज का अभियान जब मैंने शुरू किया, तो मैं घर-घर जाकर, गांव-गांव जाकर ये आश्वासन दे रहा हूं कि आप गरीब से गरीब व्यक्ति भी हैं. आप समाज में बिहार के राजनीतिक विकल्प के लिए नया प्रयास करना चाहते हैं तो आप धन की, व्यवस्था की, संसाधन की चिंता मुझ पर छोड़िए और आप आइए और नया बिहार बनाइए.

'यहां एक कप चाय भी मैं किसी का नहीं पीता हूं'

जन सुराज के संस्थापक ने कहा कि संसाधन कहीं से लाना पड़ेगा, ये उन लोगों से मदद ली जा रही है, जिनको पिछले दस वर्षों में देश के अलग-अलग हिस्सों में चुनाव जीतने में हमने मदद की है. बिहार में कोई ऐसा माई का लाल नहीं है, जो ये खड़ा होकर कह दे कि मैंने उनसे एक रुपया भी लिया हो, यहां एक कप चाय भी मैं किसी का नहीं पीता हूं, अपना चाय, खाना, टेंट, तंबू, गाड़ी लेकर चलता हूं. आप देख रहे हैं एक साल से मैं अपने खर्च पर चल रहा हूं.

माफिया सब दूसरे दलों को कब्जा लिया है- प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार ने आगे कहा कि यह व्यवस्था मैंने इसलिए बनाई है ताकि बिहार में जो ठेकेदार हैं, माफिया हैं, पैसे वाले हैं उनका प्रभाव जन सुराज पर न पड़े, उनका दबाव न पड़े. मैं अगर पैसे की व्यवस्था बाहर से नहीं करूंगा, तो जो यहां पैसे वाले हैं, शराब माफिया, बालू माफिया हैं, जैसे उन्होंने दूसरे दलों पर कब्जा किया है, वे जन सुराज को भी कब्जा में कर लेंगे. मैं भी अगर किसी गरीब आदमी को आगे बढ़ाना चाहूंगा तो भी वह नहीं कर पाऊंगा.

ये भी पढ़ें: नाराज नहीं, तो फिर नीतीश कुमार बेंगलुरु की मीटिंग में क्यों नहीं बन पाए INDIA के संयोजक?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget