एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: क्या प्रशांत किशोर CM बनने की कर रहे हैं तैयारी? गया में दिया बड़ा बयान

Prashant Kishor News: बिहार के इमामगंज में जनसुराज के प्रशांत किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्यमंत्री बनने का इरादा नहीं है. वहीं, इस दौरान उन्होंने लालू-नीतीश पर हमला बोला.

Bihar bypoll 2024: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को गया के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह मानते हैं कि प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री बनने के लिए अच्छा बोल रहे हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसा नहीं है. कुछ लोगों को लगता है कि हम यहां मुख्यमंत्री बनने आए हैं, लेकिन आप हमें नहीं जानते. इतना छोटा सपना लेकर पैदा नहीं हुआ हूं. मुख्यमंत्री बनने के लिए अपने शरीर को नहीं खपा रहा हूं. 

उन्होंने आगे कहा कि मेरा सपना है कि अपने जीवन काल में 10 वर्ष के अंदर ऐसा बिहार बने, जहां हरियाणा, पंजाब, गुजरात, और महाराष्ट्र से लोग रोजगार के लिए यहां आएं. तब हम मानेंगे कि बिहार में विकास हुआ है.

एनडीए पर प्रशांत किशोर का हमला

लालू-नीतीश-मोदी के शासन पर कटाक्ष करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 35 वर्षों में बिहार को जाति के आधार पर बांटकर लालू-नीतीश ने शासन किया और पीएम मोदी ने 5 किलो अनाज का लालच देकर आपसे आपका वोट लिया. बिहार में किस हद तक भ्रष्टाचार फैला है, यह बात इससे ज्ञात होती है कि 5 किलो अनाज में भी भ्रष्ट नेता और अधिकारी गरीब लोगों के 1 किलो के अधिकार छीन लेते हैं. इन सभी नेताओं को आपके बच्चों की शिक्षा और रोजगार की कोई चिंता नहीं है.

उप चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर हैं काफी एक्टिव

जन सुराज के नेता ने कहा कि जब तक आप जाति और भात से बाहर नहीं निकलेंगे, तब तक आपकी गरीबी नहीं मिट सकती. जब तक आप वोट 5 किलो मुफ्त अनाज के लालच में देंगे तब तक आपके बच्चों को रोजगार नहीं मिल पाएगा. बता दें कि बिहार उपचुनाव को लेकर प्रशांत किशोर काफी एक्टिव हैं. चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी मैदान में उतरे हुए हैं. इसको लेकर प्रशांत किशोर लगातार चुनावी क्षेत्र में सभा को संबोधित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: जीतन राम मांझी ने प्रशांत किशोर को समझाया परिवारवाद का मतलब, बताया बहू को क्यों दिया टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
लखीसराय: 7 मौतों के बाद सरकार ने कसी कमर, तीसरे सोमवार से पहले मंत्री ने लिया जायजा
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
आरक्षण पर बिहार में सियासत तेज, चिराग पासवान के बाद क्या बोले उपेंद्र कुशवाहा?
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी
विधायक अमित कुमार रानू के घर पुलिस की रेड, कोर्ट के सर्च वारंट पर छापेमारी

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget