एक्सप्लोरर

Bihar: बांका में दो नाबालिग लड़कियों से रेप, घर में पानी पीने के बहाने घुसे आरोपी, दूसरी घटना में युवक ने गला काटा

Banka Rape Case: बांका जिले से दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया है. जख्मी किशोरी ने किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी.

बांका: जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया है. पहली घटना जिले के बौंसी प्रखंड अंतर्गत बंधुआ कुरावा सहायक थाना क्षेत्र की है, जहां घर में अकेली नाबालिग लड़की को पाकर दो युवक द्वारा उसे जबरन घर से उठाकर ले जाया गया और नाबालिग के साथ सामूहिक रेप की घटना को अंजाम दिया गया. आरोपी मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए. वहीं आरोपी दोनों युवकों की पहचान हनुमंता ग्राम निवासी सुनील यादव (28 वर्ष) और मंगरा यादव (26 वर्ष) के रूप में हुई है.

पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे आरोपी

घटना एक सप्ताह पूर्व की बताई जा रही है, जो डर से पुलिस से शिकायत करने से बच रहे थे, लेकिन हिम्मत कर युवती ने अपने मां के साथ रविवार को बंधुआ कुरावा थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराई है, उसके बाद दोनों युवक घर से फरार बताये जा रहे हैं. घटना के संबंध में लड़की की मां ने बताया कि आरोपी बदमाश किस्म का युवक है, जो बेटी को घर में अकेला पाकर पानी पीने के बहाने घर में घुसे थे, जो बाद में घर से उसे जबरन उठाकर बहियार में ले जाकर घटना को अंजाम दिया है तथा घटना की जानकारी देने पर जान मारने की धमकी दी थी, जिसके डर से पुलिस से शिकायत करने में देरी होने की बात कह रही है.

इस बारे में बंधुआ कुरावा प्रभारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस दोनों आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

वहीं दूसरी घटना जिले के ही कटोरिया प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर सहायक थाना क्षेत्र की है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीते रविवार को जब नाबालिग लड़की शौच के लिये बाहर गई थी, उसी दौरान पहले से घात लगाए उसके पूर्व परिचित विनय हांसदा नामक युवक ने रेप की घटना को अंजाम देने के साथ ही उसके साथ मारपीट की. जान से मारने की नीयत से गला रेतकर फरार हो गया था.

खून से लथपथ जख्मी हालत में घर पहुंची लड़की

जख्मी युवती किसी तरह खून से लथपथ अपने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे कटोरिया अस्पताल लाया, जहां नाबालिग का प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसे बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां गला रेत दिए जाने की वजह से नाबालिग के गले में चार टांके लगाए जाने की खबर है. बेलहर एसडीपीओ प्रेम चन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पीड़िता अभी भी काफी गंभीर है, उसका इलाज बांका सदर अस्पताल में चल रहा है.

इस मामले में आनंदपुर सहायक थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया है कि घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ प्रेम चन्द्र सिंह के निर्देश पर पीड़िता की मां के बयान पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए  जांच का जिम्मा बांका महिला थाना अवर निरीक्षक पायल कुमारी को सौंपा गया है. उन्होंने आगे बताया कि आरोपित युवक विनय हंसदा की गिरफ्तारी के लिए आनंदपुर पुलिस ने टीम गठित करते हुए छापेमारी चलाकर जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र से रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया है, वहीं सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है. न्यायालय के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है.

इसे भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: राहुल गांधी के बाद अब तेजस्वी यादव की बढ़ेंगी मुश्किलें? अहमदाबाद के मेट्रो कोर्ट में आज सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
अनंत सिंह को लेकर सुधाकर सिंह का बड़ा दावा, JDU का होगा अंत!
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘कसम खाकर बताएं CM-अशोक चौधरी’, अनंत सिंह ने क्यों उठाया गद्दारी का मुद्दा?
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
‘फारूक अब्दुल्ला भारत के दुश्मन’, कांग्रेस पर भी बरसे गिरिराज सिंह
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?
मोकामा में 35 साल से दबदबा, कभी खुद तो कभी पत्नी विधायक; कौन हैं अनंत सिंह?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget