एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: 'मैं उनको बतला दूं...', प्रशांत किशोर ने 'समीकरण' की बात छेड़ सियासतदानों की उड़ाई हवाइयां

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार की राजनीति में काफी चर्चा में हैं. वहीं, शनिवार को विरोधियों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि अभी उनके तरकस में कई तीर बाकी है.

Prashant Kishor: बिहार की सियासत में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर खूब आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं. वहीं, विरोधियों पर पलटवार करते हुए शनिवार को प्रशांत किशोर ने कहा कि हम बिहार इस बार जनता का ठेका लेकर आए हैं ताकि जनता के लिए काम कर सकें. अभी तरकस में कई तीर बाकी है. बिहार में कई लोग कह रहे हैं कि पदयात्रा हो गई अब क्या करेंगे? मैं उनको बतला दूं कि अभी इससे बड़ा बुलेट दागना बाकी है. 

आगे उन्होंने कहा कि जब हम पदयात्रा में आए थे तो एक से 50 लोगों के साथ आए थे, लेकिन आज हजारों से भी ज्यादा लोग जन सुराज के साथ जुड़ गए हैं. बिहार के अन्य पार्टियों को समीकरण बनाने दीजिए. कोई एमवाई समीकरण बना रहा है, कोई पीवाई बना रहा है, कोई 'ए टू जेड' बना रहा है. आप देखियेगा एक ही समीकरण होगा वो होगा जन बल का समीकरण. देश में जन बल के आगे कोई समीकरण नहीं है.

बिहार से दिल्ली तक नेताओं में छटपटाहट- प्रशांत किशोर 

प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीति सिर्फ समीकरण की बात करने से नहीं होती बल्कि जनता का विश्वास जीतना बहुत जरूरी है. अभी सरकार को बदले कुछ ही महीने हुए हैं और आप देख रहे होंगे कि बिहार से दिल्ली तक नेताओं में छटपटाहट होने लगी है. ऐसा इसलिए हो पा रहा क्योंकि बिहार में जमीन पर लोगों को जन सुराज की ताकत दिख रही है. मुझे अगर कोई धंधेबाज कह रहा है तो मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा कि हां मैं इस बार बिहार के लोगों और बिहार को सुधारने का काम लिया हूं.

पार्टी बनाने को लेकर बैठक

बता दें कि प्रशांत किशोर पार्टी बनाने को लेकर पटना में बैठक करने जा रहे हैं. 28 जुलाई को जन सुराज अभियान के पदाधिकारियों के साथ और चार अगस्त को संगठन के युवा पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वहीं, इस बैठक को लेकर प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि जिस दिन बिहार के नेताओं ने जन सुराज से जुड़ी जमीनी हकीकत देख ली, उस दिन उन लोगों के अंदर बेचैनी और बढ़ जाएगी.

ये भी पढे़ं: JDU Politics: झारखंड में सरयू राय के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं, CM नीतीश की पार्टी का बीजेपी को साफ संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget