एक्सप्लोरर

JDU Politics: झारखंड में सरयू राय के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं, CM नीतीश की पार्टी का बीजेपी को साफ संदेश

Jharkhand JDU: झारखंड चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार के साथ जेडीयू नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में गठबंधन, बीजेपी और चुनावी रणनीति को लेकर झारखंड इकाई के साथ चर्चा हुई है.

JDU Politics: झारखंड चुनाव को लेकर जेडीयू ने तैयारी शुरू कर दी है. इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास पर झारखंड के नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम के साथ शनिवार को बैठक हुई. बैठक के बाद बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने घोषणा कर दिया है कि जेडीयू झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी. 

वहीं, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहा कि प्रदेश में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में तालमेल नहीं होने के कारण ही बीजेपी की सरकार नहीं बनी थी. झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को हमने स्पष्ट कहा है कि भागीदारी नहीं मिलेगी तो प्रदर्शन एनडीए का अच्छा नहीं होगा. सरयू राय हमारे साथ हैं. हम उनका स्वागत जेडीयू में करते हैं.

झारखंड जेडीयू इकाई की सीएम से बड़ी मांग

खीरु महतो ने इस बैठक को लेकर कहा कि कुर्मी और कुर्मी उपजाति को अनुसूचित जाति में डालने के लिए सीएम नीतीश से झारखंड के नेताओं ने मुलाकात की. 13 कुर्मी संस्थान के लोगों ने सीएम से मुलाकात की है. बिहार जेडीयू के सभी पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे. संसद सत्र के बीच इस मांग को रखने का आश्वासन नीतीश कुमार ने दिया है. पीएम मोदी और अमित शाह से इस मुद्दे पर भी बात की जाएगी. झारखंड चुनाव पर भी आज की बैठक में चर्चा की गई है. बैठक में चर्चा की गई कि बीजेपी और जेडीयू एक दूसरे के लिए सीटें छोड़कर चुनाव लड़ेंगी. 

झारखंड में गठबंधन पर बोले मंत्री श्रवण कुमार 

वहीं, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि निश्चित तौर पर कई मामलों पर विचार हुआ है और अगर सीटों की बात है तो गठबंधन में विचार होगा. आने वाले दिनों में पता चल पाएगा कि गठबंधन किन-किन से होगा, लेकिन चुनाव को लेकर आज महत्वपूर्ण बैठक थी.

ये भी पढे़ं: Bihar News: मुजफ्फरपुर में जीजा के प्यार में पागल साली ने की अपने सगे भाई की हत्या, चौंकाने वाला हुआ खुलासा

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
CM सम्राट बोले- मत लें फ्री बिजली का लाभ, अब JDU-HAM-LJPR ने साफ किया रुख
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
बिहार में किराएदारों को भी मिलता है 125 यूनिट FREE बिजली, इस तरह करें आवेदन
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget