एक्सप्लोरर

बिहार एसआईआर: आधार कार्ड को मान्यता देने पर क्या बोले प्रशांत किशोर? 'नीतीश कुमार और भाजपा को…'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के क्रम में सोमवार को पूर्णिया के रुपौली विधानसभा में कार्यक्रम करने पहुंचे थे. यहीं पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बड़ा बयान दिया.

बिहार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (08 सितंबर, 2025) को चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि आधार कार्ड को 12वें दस्तावेज के रूप में माना जाए. इस पर अब जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हम लोग पहले से कह रहे हैं कि अगर आपके पास आधार है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है. 

प्रशांत किशोर ने कहा कि चुनाव आयोग के पास नागरिकता तय करने का अधिकार नहीं है. अगर 2-4 लोगों का नाम कट भी गया तो भी जितने लोग रह जाएंगे वो नीतीश कुमार और भाजपा को सबक सिखाने के लिए काफी हैं. प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के क्रम में सोमवार को पूर्णिया के रुपौली विधानसभा में कार्यक्रम करने पहुंचे थे.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

रुपौली हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रशांत किशोर ने पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. कहा कि अभी तो लोगों ने वोट भी नहीं दिया, सिर्फ जन सुराज की सभाओं में आना शुरू किया है कि नीतीश कुमार ने बुजुर्गों की पेंशन 400 से 1100 रुपये कर दी. आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, रसोइया की सैलरी बढ़ी, बिजली भी 125 यूनिट तक मुफ्त हो गई. अब आज (सोमवार) आंगनबाड़ी का भी मानदेय बढ़ा है.

उन्होंने कहा कि यह जनता का डर है कि नीतीश सरकार ये सारे काम कर रही है. इससे पहले इन्हें लगता था कि लोग लालू के डर से वोट दे ही देंगे. अब उन्हें दिख रहा है कि जनता को जन सुराज के तौर पर विकल्प मिल गया है. जनता ने भी अब जन सुराज के साथ आने का मन बना लिया है.

दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने कटिहार के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर द्वारा कंधे पर चढ़कर बाढ़ का निरीक्षण करने पर तंज कसा. कहा, "यह कांग्रेस नेताओं की राजशाही मानसिकता वाला चरित्र दिखाता है. इनके नेता राहुल गांधी भी आए और 6 दिन में ही बिहार की सभी समस्याओं को समझकर चले गए.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget