एक्सप्लोरर

Watch: तमिलनाडु मामले पर प्रशांत किशोर 'सबूत' लेकर आए, VIDEO देख खुद ही समझें मायने

Tamil Nadu Case: तमिल नाडु के नाम पर कई वीडियो वायरल हुए थे. बिहारियों को पीटा जा रहा था. बाद में यह वीडियो फेक बताया गया. अब पीके ने इसको लेकर ट्वीट किया है.

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) गांव-गांव जा कर पदयात्रा कर रहे हैं. जन सुराज के तहत वह लोगों से मिल रहे हैं. हाल ही में तमिल नाडु के नाम पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे. हालांकि बाद में इसे फेक बताया गया. इन सारे प्रकरण में प्रशांत किशोर ने कहा था कि वह सबूत लेकर आएंगे. जिसको जो भी बोलना है वह पहले बोल ले. अब पीके ने शुक्रवार को ट्विटर पर एक तमिलनाडु की पार्टी एनटीके (NTK) के नेता का वीडियो पोस्ट किया है.

प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को ट्वीट कर वीडियो पोस्ट करने के साथ ही लिखा है कि नफरत और हिंसा भड़काने के लिए फर्जी वीडियो का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों से कानून के मुताबिक निपटा जाना चाहिए. वीडियो एनटीके (नाम तमिलर पार्टी) पार्टी के नेता सीमन का है. इसी वीडियो को पोस्ट करते हुए प्रशांत किशोर ने सवाल किया है कि इस पर कार्रवाई क्यों नहीं होती है जो खुले तौर पर तमिलनाडु में हिंदी भाषी लोगों के खिलाफ हिंसा का आह्वान कर रहे हैं.

वीडियो में एनटीके नेता ने क्या कहा?

वीडियो तमिलनाडु की स्थानीय भाषा में है. इस वीडियो के साथ ही उसका हिंदी अर्थ भी बताया गया है कि एनटीके नेता क्या कह रहे हैं. वीडियो में कहा जा रहा है कि- "हिंदी भाषी लोग, बदहवासी में अपना सामान पैक कर यहां से भागेंगे. मुझे नहीं पता मैं कितनों को पीटूंगा. एक हफ्ते के अंदर वो अपना सामान बांध लेंगे."

बता दें कि प्रशांत किशोर ने कहा था कि वह सबूत के तौर पर वीडियो जारी करेंगे. यह भी कहा था कि तमिलनाडु के डीजीपी ने भी अपने बयान में सिर्फ दो वीडियो का खंडन किया है और इसके पहले पांच वीडियो भी आए हैं. पीके का कहना है कि पिछले चार महीने से घटना हो रही है. केंद्र सरकार ने भी वीडियो जारी किया है, लेकिन बिहार के जो नेता हैं, इस घटना को गलत साबित करने में लगे हैं. कह रहे कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. अब इसी मामले में शुक्रवार को पीके ने वीडियो पोस्ट किया है.

यह भी पढ़ें- ED Raids: पटना से दिल्ली तक शिकंजा, RJD के पूर्व विधायक अबु दोजाना के यहां ED की छापेमारी, लालू की बेटियों के यहां भी रेड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget