एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर बोले- नीतीश कुमार भ्रष्ट सरकार के ईमानदार मुख्यमंत्री, BJP को किया चैलेंज, 'अगर दम है तो…'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के क्रम में बुधवार को बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा में कार्यक्रम करने पहुंचे थे. पढ़िए उन्होंने यहां के लोगों से क्या कुछ कहा है.

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जबरदस्त तंज कसा है. बुधवार (10 सितंबर, 2025) को पीके बेगूसराय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. एक सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भ्रष्ट सरकार के ईमानदार मुख्यमंत्री हैं. 

पीके ने कहा, "हमारी जानकारी में है कि नीतीश कुमार के आसपास रहने वाले कुछ मंत्री और अफसरों ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में प्रॉपर्टी खरीदी है. बिहार के लोग गरीबी में जी रहे हैं जबकि यह लोग लूट के रुपयों से विदेश में घर-प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. नवंबर में अगर जन सुराज की व्यवस्था बनी तो सभी को जेल भेज कर इनके परिवार से लूटे गए पैसे जब्त किए जाएंगे."

बेगूसराय को बताया क्रांतिकारियों की धरती

प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के क्रम में बुधवार को बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा में कार्यक्रम करने पहुंचे थे. बछवाड़ा बिहार सरकार के खेल मंत्री का क्षेत्र है, इस पर प्रशांत किशोर ने कहा कि हम इतना जानते हैं कि यह क्रांतिकारियों की भूमि है. देश में कोई ऐसा बड़ा आंदोलन नहीं है जिसकी शुरुआत बेगूसराय से नहीं हुई. 

दूसरी ओर उन्होंने बीजेपी नेताओं की ओर से उन पर दिए गए बयानों पर पलटवार करते हुए चैलेंज किया कि किसी नेता में दम हो तो यहां आकर इस जनसभा में जितने लोग आए हैं, उतने लोगों को बुलाकर सभा कर लें. तुरंत पता चल जाएगा कि फेसबुकिया नेता कौन है.

इससे पहले प्रशांत किशोर ने बछवाड़ा में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि इस साल बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली और छठ होगी. छठ के बाद बछवाड़ा के या बेगूसराय के युवाओं को 10-12 हजार रुपये की मजदूरी करने के लिए अपना घर-परिवार छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जन सुराज की व्यवस्था बनी तो 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी. जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जाएगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाएं और उनकी फीस सरकार भरेगी.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Patna News: नए डिग्री कॉलेज की प्रक्रिया तेज, जल्द होगी बहाली, जानें कितने पदों पर होगी नियुक्ति?
पटना में नए डिग्री कॉलेज की प्रक्रिया तेज, जल्द होगी बहाली, जानें कितने पदों पर होगी नियुक्ति?
बिहार मुख्यमंत्री की रेस में विजय सिन्हा हैं या नहीं? डिप्टी सीएम ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा
बिहार मुख्यमंत्री की रेस में विजय सिन्हा हैं या नहीं? डिप्टी सीएम ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा
Bihar News: सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी का डबल वार, बड़े शहर छोड़ लौट रहे प्रवासी मजदूर
बिहार: सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी का डबल वार, बड़े शहर छोड़ लौट रहे प्रवासी मजदूर
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- 'तेजस्वी यादव की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी'
बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- 'तेजस्वी यादव की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी'

वीडियोज

Sansani: महाजंग में ‘शब्दों का प्रहार’ ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Delhi News: दिल्ली में 1.20 लाख नकली गोलियों का जखीरा बरामद! | Fake Madicine | Operation Health
Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिका के बड़े ऑर्डर, अब होगा महायुद्ध शुरू | Mojtaba Khamenei | Hormuz
Janhit: अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में तय होगा जंग का भविष्य | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: जंग से Bharat का बाजार बेहाल, क्या संभलेगी इकोनॉमी? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कितनी खतरनाक है इजरायल की फोर्स सायरेत मतकल? जो ईरान में घुसी और कर डाला बड़ा ऑपरेशन
कितनी खतरनाक है इजरायल की फोर्स सायरेत मतकल? जो ईरान में घुसी और कर डाला बड़ा ऑपरेशन
Pune News: नामी संस्थान के ग्राउंड में छात्र विशाल वर्मा की मौत! सिर पर गिरा भारी-भरकम लोहे का बास्केटबॉल स्टैंड 
पुणे: नामी संस्थान के ग्राउंड में छात्र विशाल वर्मा की मौत! सिर पर गिरा भारी-भरकम बास्केटबॉल स्टैंड 
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
RCB Vs CSK: सरफराज खान ने आईपीएल में रचा इतिहास, तूफानी पारी खेलकर बनाया ये रिकॉर्ड
'धड़क' की रिलीज के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा, बोलीं- ‘लगा कि लोग नफरत करते हैं’
'धड़क' की रिलीज के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा
सुनेत्रा पवार के सामने उम्मीदवार उतारे जाने से उद्धव गुट नाराज, कांग्रेस को बताया 'मतलबी' और दे दी बड़ी सलाह
सुनेत्रा पवार के सामने उम्मीदवार उतारे जाने से उद्धव गुट नाराज, कांग्रेस को बताया 'मतलबी', दी यह सलाह
Smart Pig: अपने मालिक से बटन दबाकर बात करता है 82 किलो का यह स्मार्ट पिग, वीडियो देख लोग हैरान
अपने मालिक से बटन दबाकर बात करता है 82 किलो का यह स्मार्ट पिग, वीडियो देख लोग हैरान
जीरे जैसी दिखने वाली इस चीज की 12 महीने रहती है डिमांड, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
जीरे जैसी दिखने वाली इस चीज की 12 महीने रहती है डिमांड, किसान भाई कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
Embed widget