एक्सप्लोरर

Prashant Kishor Politics: 'लालू यादव ने देखा सिर्फ अपना परिवार...', पोस्टर वार की जंग में उतरा जन सुराज

Prashant Kishor attacks Lalu Yadav: जन सुराज ने पटना में पोस्टरों के जरिए आरजेडी पर आरोप लगाया है कि लालू यादव ने अपने परिवार के अलावा यादवों को आगे नहीं बढ़ाया.

Prashant Kishor Politics: राजधानी पटना की सड़कों पर अब जन सुराज ने पोस्टर वार शुरू कर दिया है. जन सुराज ने रविवार को पोस्टर के जरिए लालू परिवार को निशाना बनाया है. पोस्टर के जरिए यादव समाज को यह दिखाने की कोशिश की गई है कि लालू यादव अपने परिवार के अलावे अन्य किसी यादव जाति से आने वाले नेता को आगे बढ़ाने का काम नहीं किया है. पोस्टर में साफ तौर पर लिखा गया है कि 'लालू यादव ने देखा सिर्फ अपना परिवार, बाकी सभी यादव नेताओं का किया राजनैतिक संघार'. बता दें कि यह पोस्टर इनकम टैक्स गोलंबर सहित कई स्थानों पर अपर्णा यादव के नाम से लगाया गया है जिसमें उनके नाम के नीचे जन सुराज लिखा हुआ है.

जन सुराज के निशाने पर लालू परिवार

बिहार की राजनीति में लालू परिवार पर खूब हमले होते रहे हैं. अब जन सुराज के निशने पर है. अपर्णा यादव ने पोस्टर लगाकर यादव जाति को साफ संदेश देने की कोशिश की हैं कि यादव समाज से आने वाले लोग चाहे कितना भी संघर्ष और मेहनत कर लें आरजेडी को आगे बढ़ाने के लिए लेकिन जब उनको आगे बढ़ाने की बात आएगी तो उस समय लालू यादव अपने परिवार के लोगों को बढ़ाएंगे.

इस पोस्टर के कई मायने हैं. कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर जन सुराज से जुड़ी हुई महिला नेत्री अपर्णा यादव को आगे बढ़ाते हुए यह दिखाने की कोशिश की है कि यादव जाति से आने वाले लोग भी जन सुराज से काफी संख्या में जुड़ रहे हैं. यादवों को सम्मान जन सुराज में मिल रहा है. यादव की पार्टी अब सिर्फ आरजेडी नहीं है बल्कि जन सुराज भी हो चुकी है.

बिहार चुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर 

वहीं, प्रशांत किशोर बिहार में लगातार गांव-गांव घूम रहे हैं और लोगों से बिहार की बदहाली पर बात कर रहे हैं और सभी राजनीतिक पार्टियों पर हमला बोल रहे हैं. प्रशांत किशोर दावा कर रहे हैं कि उनको मौका दिया जाएगा तो बिहार को वो देश के सबसे बेहतर राज्यों में एक बना देंगे. बता दें कि प्रशांत किशोर ने इस साल 2 अक्टूबर को अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे. साथ ही प्रशांत किशोर ने ऐलान किया है कि उनकी बनने वाली पार्टी जन सुराज बिहार के 243 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी.

ये भी पढ़ें: Giriraj Singh: क्या बंगाल-झारखंड में बांग्लादेशी मुसलमानों को बसाया जा रहा है? गिरिराज सिंह के बयान से मची खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget