एक्सप्लोरर

नारेबाजी करते एंबुलेंस के आगे लेटे समर्थक, प्रशांत किशोर को कहां ले गई पुलिस? जानिए

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे. आज (सोमवार) पीके के आमरण अनशन का पांचवा दिन था. इस बीच सुबह-सुबह पुलिस ने उन्हें उठा लिया.

Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना के गांधी मैदान से पुलिस ने सोमवार (06 जनवरी, 2025) की सुबह करीब चार बजे हिरासत में ले लिया. यहां से समर्थकों को भी हटाया गया. पुलिस प्रशांत किशोर को हिरासत में लेकर इलाज कराने के लिए ले पटना एम्स (Patna AIIMS) ले गई. कुछ घंटे एम्स में रखने के बाद पुलिस प्रशांत किशोर को BR-01-PN8249 नंबर की एंबुलेंस से लेकर अस्पताल से बाहर निकली. 

इस दौरान समर्थक एम्स के बाहर सड़क पर लेट गए. पुलिस के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी. भारी संख्या में प्रशांत किशोर के समर्थक मौके पर मौजूद थे. इसमें कुछ बीपीएससी के अभ्यर्थी भी थे जो प्रशांत किशोर के साथ पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे.

पांच दिन से गांधी मैदान में डटे हुए थे प्रशांत किशोर

बता दें कि पटना में शीतलहर का प्रकोप अपने चरम पर है. यहां तक की बिहार में कोल्ड डे का अलर्ट भी घोषित कर दिया गया है. इसके बावजूद इस ठिठुरन वाली ठंड में प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ डटे हुए थे. बीते रविवार को आमरण अनशन का चौथा दिन था. आज सोमवार को उनका पांचवा दिन था. इसी बीच सुबह-सुबह पुलिस ने उन्हें उठा लिया. अब जब प्रशांत किशोर और समर्थकों को गांधी मैदान से सुबह-सुबह हटाया गया है तो आगे सियासत भी तय है.

इससे पहले बीते रविवार को डॉक्टरों की टीम पटना के गांधी मैदान पहुंची थी. प्रशांत किशोर का हेल्थ चेकअप किया गया था. डॉक्टर ने बताया था कि प्रशांत किशोर की स्थिति ठीक है. भूखे रहने से यूरिया का लेवल थोड़ा बढ़ गया है. शुगर लेवल ऊपर-नीचे हो रहा है. डॉक्टर ने प्रशांत किशोर से ये भी आग्रह किया था कि अब उन्होंने सॉलिड और लिक्विड डाइट लेना शुरू नहीं किया तो स्थिति बिगड़ सकती है.

यह भी पढ़ें- गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को पुलिस ने जबदस्ती उठाया, थप्पड़ मारने का भी आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget