एक्सप्लोरर

Bihar Badlao Yatra: मुंगेर में लालू, नीतीश और पीएम मोदी पर बरसे प्रशांत किशोर, छैला बिहारी ने PK के लिए मांगे वोट

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुंगेर की जनता से कई बड़े वादे किए और कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए. छठ पूजा के बाद युवाओं को बिहार में ही रोजगार मिलेगा.

'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत मुंगेर आए प्रशांत किशोर ने बुधवार को जमालपुर के रेलवे इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने लालू यादव, नीतीश कुमार और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लोगों से फिर यही अपील की कि नेताओं का चेहरा देखकर वोट मत दीजिए, इस बार अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट करिए. 

प्रशांत किशोर ने किए जनता से कई बड़े वादे

प्रशांत किशोर ने मुंगेर की जनता से कई बड़े वादे किए और कहा कि अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए, छठ पूजा के बाद युवाओं को बिहार में ही 12 हजार रुपये तक का रोजगार मिलेगा. एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग किसी की नागरिकता तय नहीं कर सकता है, जिनका नाम कटेगा, उनके लिए हमलोग लड़ेंगे, लेकिन नाम कटने के बाद भी जितने लोग बच जायेंगे, वही भाजपा और नीतीश कुमार को हटाने के लिए काफी हैं.

गायक छेला बिहारी ने सुनाए मधुर गाने

वहीं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने बिहार के भोजपुरी स्टार गायक छेला बिहारी भी पंहुचे, जंहा उन्होंने अपने मधुर गानों से प्रशांत किशोर की विकास की लाइने गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया. लोग उनके गानों पे खूब नाचे ठुमके भी लगाए ,वहीं छेला बिहारी अपने गानो में वर्तमान सरकार की जिक्र करते हुए विधानसभा सभा चुनाव के लिए लोगों को प्रशांत किशोर के पक्ष में वोट करने को कहा और एक नया बिहार बनाने की बात कही. 

इससे पहले उन्होंने बेगूसराय में लोगों से कहा था कि सरकार को मालूम है कि बिहार से बाहर जो बच्चे मजदूरी करने गए हैं, वो जब वापस आयेंगे तो एनडीए के खिलाफ वोटिंग करेंगे. इसलिए उनका नाम काटने का प्रयास हो रहा है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कह दिया है कि जिसके पास आधार है, उसे वोट देने का अधिकार है.

ये भी पढ़ें: जो बिहार के बाहर हैं, आएंगें तो NDA के खिलाफ करेंगे वोट इसलिए काटा जा रहा नाम- प्रशांत किशोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़
बिहार के जहानाबाद में भोजपुरी सिंगर के घर फायरिंग, कार में तोड़फोड़

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget