एक्सप्लोरर

CM नीतीश को लेकर PK का फिर बड़ा खुलासा, RJD और तेजस्वी से मुख्यमंत्री को प्रेम नहीं? ललन सिंह का नाम क्यों लिया?

Prashant Kishor News: प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बहुत अंदर से जानते हैं. मैं उनके साथ उनके घर में एक साल से अधिक रहा हूं.

समस्तीपुर: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों समस्तीपुर जिले में पदयात्रा कर रहे हैं. गुरुवार (27 जुलाई) को उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तीखा हमला करते हुए कहा कि सीएम इतना गोल-गोल बातों को घुमाते हैं कि उन्हें खुद नहीं पता होता है कि वो क्या बोल रहे हैं. नीतीश कुमार न पक्ष में कुछ बोलते न ही विपक्ष में बोलते हैं. नीतीश कुमार को कहना चाहिए कि लालू-तेजस्वी के परिवार वाले भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं. नीतीश कुमार ने अपने मुंह में दही क्यों जमाया है जो ललन सिंह से कहवा रहे हैं? नीतीश को आरजेडी (RJD) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) से प्रेम नहीं हुआ है. ये बात मैंने पहले भी सबसे कही है.

पीके ने कहा कि नीतीश कुमार जो आज महागठबंधन में हैं वो विशुद्ध दो कारणों से हैं. हमसे मार्च में आकर घंटों बैठकर मिले हैं. बात कर मुझे बताया था कि महागठबंधन बनाएंगे. पहला कारण, महागठबंधन उन्होंने इसलिए बनाया है क्योंकि नीतीश कुमार की राजनीतिक समझ ये थी कि 2024 में अगर बीजेपी जीतकर आएगी तो सबसे पहले उन्हें हटाएगी और अपना मुख्यमंत्री बनाएगी. दूसरी सोच ये थी कि 2025 के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनना तो है नहीं तो उनके बाद ऐसी सरकार रहे जो आज से भी बदतर हो ताकि लोग ये याद कर कहें कि नीतीश कुमार की सरकार कितनी भी खराब थी तेजस्वी यादव वाले आरजेडी से अच्छी ही थी.

'उनके घर में एक साल से अधिक रहा हूं'

पीके ने लोगों से कहा कि आप नीतीश कुमार को नहीं जानते हैं. हम उनको बहुत अंदर से जानते हैं. नीतीश कुमार को कोई तेजस्वी यादव और आरजेडी से प्यार नहीं है. मैं उनके साथ उनके घर में एक साल से अधिक रहा हूं.

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की पोल खोलते हुए आगे कहा कि लालू यादव, तेजस्वी यादव का पूरा परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है तो साफगोई से कहना चाहिए कि ये हमारे सहयोगी हैं और इन पर भ्रष्टाचार के सारे आरोप निराधार हैं. अगर नीतीश कुमार ऐसा नहीं कहते हैं तो आप समझ सकते हैं कि वो क्या कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें- '...तो पुलिस क्या करेगी? लाठीचार्ज और गोली तो चलती है', कटिहार की घटना पर CM नीतीश की पार्टी का रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
बिहार MLC चुनाव: मतगणना से पहले RJD को गड़बड़ी की आशंका, EC से बड़ी मांग
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
खरगे के बयान पर तेजस्वी यादव ने कह दी बड़ी बात, अनंत सिंह पर भी बोले
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget