एक्सप्लोरर

Voter Adhikar Yatra: एमके स्टालिन के बिहार दौरे पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला, 'आज उनकी इतनी हिम्मत…'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत बुधवार को बक्सर में जनसभा करने पहुंचे थे. यहीं उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब में बड़ा बयान दिया है.

कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के शामिल होने पर प्रशांत किशोर ने बड़ा हमला बोला है. बक्सर में बुधवार (27 अगस्त, 2025) को प्रशांत किशोर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दिखाता है कि बिहार के प्रति कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दलों का क्या नजरिया है. उनके राज्य में बिहार के बच्चों को मारा गया, तब वो कहां थे? आज उनकी इतनी हिम्मत है कि बिहार में आकर घूम रहे हैं और वोट मांग रहे हैं. यह बिहारियों के मुंह पर तमाचा है. बताता है कांग्रेस और तेजस्वी यादव का चरित्र क्या है.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत बुधवार को बक्सर में जनसभा करने पहुंचे थे. राजपुर के धनसोई हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की. 

'आने वाले दिनों में होगा पूरा हिसाब'

मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमला बोला. कहा कि बक्सर का यही इटाढ़ी का इलाका है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उनके शासनकाल में पहली बार काफिले पर पत्थर चला था. यह वही क्रांतिकारी धरती है. यहां से ही इनके विरोध का आगाज होगा. आने वाले दिनों में इनका पूरा हिसाब होगा.

दूसरी ओर बुधवार को ही नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार पर हमला हो गया. इसको लेकर पीके ने कहा कि बिहार सरकार ने हर वर्ग पर लाठी चलाई है. मुखिया-सरपंच को पीटा, छात्रों को और अभ्यर्थियों को मारा, आंगनबाड़ी सेविकाओं को पीटा, अब जनता की बारी है. जब ये नेता गांव में वोट मांगने आएंगे तब जनता इस बार पूरा हिसाब करेगी. इसकी शुरुआत हो गई है. चुनाव की घोषणा होने दीजिए. 

पीके ने कहा कि यह सरकार में बैठे भ्रष्ट नेताओं के लिए अभी से सूचना है कि आपने पांच साल लोगों को लूटा है. बिहार के बच्चे जब अपने अधिकारों की मांग करने पटना गए, आपने उन पर लाठी चलवाई. पुलिस वालों ने जूता पहनकर पेट पर लात रखा है. अब जब आप जाएंगे तो लोग दौड़ाकर मारेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget