एक्सप्लोरर

'BJP में जाना होता है तो...', प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तंज, JDU की सीटों पर भी भविष्यवाणी

बिहार के सीएम और जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर का जिक्र कर बुधवार (24 जनवरी) को कहा था कि उनकी तरह ही हमने भी परिवार को राजनीति में नहीं बढ़ाया. इसी को लेकर प्रशांत किशोर ने तंज किया.

Prashant Kishor On Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के परिवारवाद की राजनीति पर बयान को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. इस बीच जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि वे (नीतीश कुमार) जब जहां हैं, उस हिसाब से बात करते हैं. बीजेपी में जाना होगा तो दिखेगा परिवारवाद, लालू यादव की तरफ जाना हो तो दिखता है संप्रदायवाद. अभी चुनाव होगा तो जनता राजनीतिक औकात दिखा देगी.

नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर बुधवार (24 जनवरी) को पटना में कहा कि हमने भी उनसे सीख लेकर परिवारवाद की राजनीति नहीं की. आजकल लोग अपने परिवार को राजनीति में आगे बढ़ाते हैं. माना गया कि नीतीश कुमार ने गठबंधन सहयोगी आरजेडी पर निशाना साधा है.

सीटों को लेकर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया, ''मैंने आजतक चुनाव को लेकर कोई भविष्यवाणी की है तो शायद ही कभी गलत हो सकता है. महागठबंधन में नीतीश कुमार चुनाव लड़ेंगे तो जेडीयू को पांच सीटें भी नहीं आएंगी. इसलिए भगदड़ होनी ही है, अब भगदड़ में नेता भागते हैं या उसमें नीतीश कुमार भाग जाते हैं इसका कोई भरोसा नहीं है. बिहार में महागठबंधन की स्थिति बदलेगी, लोकसभा में ये लोग हारेंगे फिर भागना, तोड़ना शुरू हो जाएगा.''

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार को स्वयं नहीं मालूम कि वे कहां रहेंगे. जो आदमी जीवन में राजनीति के अंतिम दौर में पहुंच गया है, हर नजरिए से सामाजिक-राजनीतिक तौर पर भी नीतीश कुमार का अंतिम दौर चल रहा है. अब छटपटाहट में कभी दाएं, कभी बाएं कर रहे हैं उससे कुछ होने वाला नहीं है.  

'महागठबंधन की स्थिति बदलेगी ही बदलेगी'
प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की घबराहट बिल्कुल दिख रही है, ऊपर से कुछ भी कहें. जनता ने उनका साथ छोड़ दिया है, बिहार में जेडीयू को वोट देने वाला कौन बचा है. लोकसभा से पहले हाथ-पैर मारकर कोई रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अगर लोकसभा से पहले नहीं भी गए तो ये आप लिखकर रखिए कि महागठबंधन की स्थिति बदलेगी ही बदलेगी. 

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की रैली में सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे शामिल! बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget