एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की रैली में सीएम नीतीश कुमार नहीं होंगे शामिल! बताई ये वजह

Nitish Kumar News: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में सीएम नीतीश के शामिल होने की चर्चा थी. वहीं, सीएम नीतीश के शामिल होने को लेकर अब नया अपडेट मिला है.

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी पूरे देश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra: ) पर निकले हुए हैं. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की यात्रा का कार्यक्रम बिहार में भी संभावित है. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार पहुंचेगी. कहा जा रहा था कि सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 30 जनवरी को इस यात्रा में शामिल हो सकते हैं, लेकिन सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सीएम नीतीश कुमार इसमें अब शामिल नहीं होंगे. 30 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार का पहले से कार्यक्रम तय है.

शकील अहमद खान ने सीएम नीतीश से की थी मुलाकात

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का औपचारिक न्योते देने के लिए बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बुधवार को नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. शकील खान ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की न्योते वाली चिट्ठी नीतीश कुमार को सौंपी थी. कांग्रेस ने नीतीश कुमार को 30 जनवरी में पूर्णिया में राहुल गांधी की रैली में होने का न्यौता दिया था, लेकिन 30 जनवरी को सरकारी कार्यक्रम का हवाला देकर नीतीश कुमार ने कांग्रेस को मना कर दिया.

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बिहार के 7 जिलों से गुजरेगी

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 29 जनवरी को बिहार में प्रवेश करेगी. किशनगंज के रास्ते प्रवेश करने वाली यात्रा 30 जनवरी, को पूर्णियां पहुंचेगी जहां राहुल गांधी एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे. इस यात्रा को लेकर बिहार मीडिया कमेटी के चेयरमैन प्रेमचन्द्र मिश्रा ने बताया कि इसके बाद 31 जनवरी को कटिहार में रैली होगी और 1 फरवरी को अररिया होते हुए यात्रा झारखंड में प्रवेश कर जाएगी. उनके मुताबिक, दो चरणों में होने वाली यह यात्रा बिहार के 7 जिलों से गुजरेगी और कुल 425 किलो मीटर की दूरी तय करेगी.

ये भी पढ़ें: क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे नीतीश कुमार? अब आई ये बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget