एक्सप्लोरर

Bihar bypoll 2024: मुसलमानों को लेकर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा, क्या सच में PK की चाल में फंस गई है RJD?

Prashant Kishor attack on Tejashwi Yadav: प्रशांत किशोर बिहार उपचुनाव में प्रचार कर रहे हैं. तेजस्वी यादव के दावे करने पर किशोर ने कहा कि बेलागंज पर अपराधियों का कब्जा है, जिसे जन सुराज ने तोड़ा है.

Prashant Kishor: बिहार की राजनीति में जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर काफी सक्रिय हैं. बिहार उपचुनाव में लगातार कैंपेन कर रहे हैं. वहीं, बेलागंज सीट पर बयानबाजी को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर आमने-सामने हो गए हैं. तेजस्वी यादव ने उपचुनाव में जीत का दावा किया है. इस पर प्रशांत किशोर ने मंगलवार को पलटवार करते हुए कहा कि बेलागंज में 35 सालों से अपराधियों ने अपना कब्जा किया है. जो आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं उन्होंने बेलागंज पर कब्जा किया हुआ है और जिन मुसलमानों की ताकत से वे यह कर पा रहे थे, जिस रस्सी का इस्तेमाल कर उन्होंने यह ताकत बनाई थी वह रस्सी जन सुराज ने काट दी है और आरजेडी तीसरे नंबर पर रहेगी.

बता दें कि आरजेडी नेता व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को कहा था कि इसमें कोई दो राय नहीं हैं, हम उपचुनाव भी जीतेंगे और 2025 में बिहार चुनाव (विधानसभा चुनाव) में भी जीतेंगे. गरीबों की सरकार बनेगी जहां पढ़ाई, दवाई, सिंचाई की बात होगी. हमें नफरत को हराना है.

आरजेडी पर प्रशांत किशोर का हमला

प्रशांत किशोर ने कहा जिस आरजेडी से बिहार की जनता वर्षों से डर रही थी, उस आरजेडी की हालत आज यह है कि वह दिशाहीन हो गई है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि हमने दिमाग लगाकर आरजेडी को इस कदर उलझा दिया है कि अब उनके पास कोई दिशा ही नहीं बची है. लालटेन तो है, लेकिन किरासन तेल निकाल लिया गया है, अब सिर्फ बत्ती ही बची है जो थोड़ी देर तक जल पाएगी. उन्होंने आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बेचारा मुस्लिम, जिसका बच्चा सबसे गरीब और अनपढ़ है, उसे लालटेन में किरासन तेल की तरह डालकर जो लोग जला रहे थे, हमने वह किरासन तेल निकाल दिया है. अब केवल बत्ती बची है, जितनी जल सके, जल जाए.

निशाने पर रहे सीएम नीतीश

वहीं, नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जन सुराज के नेता ने कहा कि जितने लोग नीतीश कुमार को वोट दे रहे हैं, उनसे मैं एक ही बात कहना चाहता हूं. अभी एक महीने पहले जमीन का सर्वे हो रहा था और नीतीश कुमार ने ऐसा दिमाग लगाया है कि आप खुद को चाहे जितना भी बुद्धिमान समझें, लेकिन नीतीश कुमार बहुत ही शातिर हैं. उन्होंने ऐसा दिमाग लगाया है कि आपके घर-घर में बुआ, बेटी, बहन से लड़ाई लगवा देंगे, और फिर आधे से ज्यादा लोगों की जमीन का मालिकाना हक विवादित हो जाएगा. कितने लोगों से आप साइन करवा पाएंगे?
आगे उन्होंने कहा कि जब इसी प्रशांत किशोर ने इस पर हल्ला मचाया, तब जाकर यह सर्वे रुका इसलिए नीतीश कुमार को वोट देने से पहले यह सोच लीजिए कि पिछले 30 वर्षों से जो आप सहते आए हैं, उससे भी बड़ा षडयंत्र नीतीश कुमार ने रचा है.

ये भी पढ़ें: Bihar News: भागलपुर में हुआ हादसा, छठ घाट की सफाई के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget