एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: विभागों के जायजा को लेकर सीएम पर PK का वार, कहा- 'नीतीश कुमार यहां के राजा हैं कि नाखुश नजर...'

Nitish Kumar News: सीएम नीतीश कुमार इन दिनों सरकारी विभागों का खूब औचक निरीक्षण कर रहे हैं. वहीं, प्रशांत किशोर ने बुधवार को इस पर सीएम को आड़े हाथों लिया.

पटना: जन सुराज (Jan Suraaj Padayatra) के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) इन दिनों मुजफ्फरपुर में पदयात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर हमला बोल रहे हैं. प्रशांत किशोर ने बुधवार को कहा कि सीएम नीतीश कुमार इन दिनों विभागों का राजा महराजाओं वाले अंदाज में जायजा ले रहे हैं. नीतीश कुमार यहां के राजा हैं कि नाखुश नजर आ रहे हैं तो आप घबरा रहे हैं. आप लोगों ने ऐसी व्यवस्था बना ली है कि वो मुख्यमंत्री नहीं, यहां के राजा हैं. राजा को छींक आ गई तो पूरी जनता को परेशानी होगी. 

मुजफ्फरपुर में प्रशांत किशोर का सीएम नीतीश पर हमला

प्रशांत किशोर ने कहा कि यहां बिहार की 13 करोड़ जनता नाखुश है. हम सब यहां परेशानी में जी रहे हैं. लोगों के बच्चों को पढ़ाने की सुविधा नहीं है, रोजगार नहीं है, 100 रुपए खाने को नहीं है. आप उसकी चर्चा न कर, पूछ रहे हैं कि नीतीश कुमार नाखुश हैं. मुजफ्फरपुर के मीनापुर में जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हमको तो सिर्फ एक चीज दिख रही है कि नीतीश कुमार से बिहार की जनता नाखुश नजर आ रही है.

'बिहार की जनता के लिए कुछ कर लीजिए'

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि नीतीश कुमार खुश नजर आ रहे हैं या नाखुश? इस बात से क्यों परेशान हो रहे हैं? ये आदमी 17-18 सालों से मुख्यमंत्री हैं, इनके पास 42 विधायक हैं. बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री बना रखा है, उसका आप काम नहीं कर रहे हैं. आप नाखुश नजर आ रहे हैं, खुश नजर आ रहे हैं. बिहार की जनता के लिए कुछ कर लीजिए. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों सुबह-सुबह निरीक्षण करने निकल जा रहे हैं. उनके तूफानी औचक निरीक्षण से अधिकारी और मंत्रियों के बीच हड़कंप मचा है. मंगलवार की सुबह सीएम नीतीश कुमार ने शिक्षा विभाग, कृषि विभाग समेत कई विभागों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई मंत्री और अधिकारियों अपने चैंबर में नहीं मिले. सचिवालय भ्रमण के दौरान गायब रहने वाले मंत्री और अधिकारियों की सीएम ने क्लास भी लगाई थी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: बांका में सीएम नीतीश ने मॉडल अस्पताल का किया उद्घाटन, लाइब्रेरी में इंग्लिश शब्द देख भड़के, जानें क्या दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget