एक्सप्लोरर

Bihar: प्रशांत किशोर ने समझाया चट-पट और झट का 'मतलब', कहा- 'ये सब कुछ तेजस्वी यादव ने अपने जीवन में पाया'

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर मधुबनी में मीडिया से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव लालू के लड़के हैं तो झटपट कुर्सी पर बैठ गए. बिना झटपट बिहार को समझे इसे सुधारने की बात कर रहे हैं.

Bihar Politics: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के चट-पट और झट वाले बयान का प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मतलब समझाया है. तेजस्वी यादव की इस टिप्पणी पर शुक्रवार (03 नवंबर) को प्रशांत किशोर ने बयान दिया और कहा कि यह सब कुछ तेजस्वी यादव ने अपने जीवन में पाया है. दरअसल गुरुवार (02 नवंबर) को पटना के गांधी मैदान में शिक्षक नियुक्ति को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा था कि यह चट-पट और झट वाली सरकार है. चट से फॉर्म भरिए, पट से परीक्षा दीजिए और झट से नौकरी लीजिए.

प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि जो विद्वान लोग हैं, जो अनुभवी लोग हैं वो आपको बताएंगे कि जब भी आप झटपट और शॉर्टकट करते हैं तो आप जीवन में कुछ नहीं पाते हैं. तेजस्वी यादव जैसे लीडर्स से आप इससे ज्यादा क्या अपेक्षा कर सकते हैं? उन्होंने भी अपने जीवन में सब कुछ झटपट ही पाया है. समाज के लिए कुछ किया नहीं है. अपनी कुछ योग्यता नहीं दिखाई है. उन्होंने किसी क्षेत्र में अपना पराक्रम, अपना पुरुषार्थ, अपनी योग्यता नहीं दिखाई है.

पीके का सवाल- 15 साल रहे माता-पिता, क्यों नहीं सुधारा?

तेजस्वी पर हमला करते हुए पीके ने कहा कि लालू यादव के लड़के हैं तो झटपट कुर्सी पर बैठ गए और बिना झटपट बिहार को समझे इसे सुधारने की बात कर रहे हैं. उनसे कोई पूछने वाला नहीं है कि 15 साल आपके माता-पिता यहां पर मुख्यमंत्री थे तब झटपट आपने बिहार को क्यों नहीं सुधार दिया?

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को बताया मुखौटा

शुक्रवार को मधुबनी के बासोपट्टी में पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव आज एक साल से उप मुख्यमंत्री हैं, आप डिफेक्टिव सरकार चला रहे हैं, नीतीश कुमार तो मुखौटा हैं. आप स्वास्थ्य मंत्री हैं, तो आप झटपट यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को कब सुधारिएगा? पथ निर्माण मंत्री भी हैं तो झटपट यहां के रोड कब बनाए जाएंगे. आप ग्रामीण कार्य मंत्री हैं तो आपने बिहार के गांव की बदहाली है, नाली-गलियों की दुर्दशा को झटपट कब सुधारा है? पीके ने तेजस्वी से कहा कि आप जो तीन विभाग चला रहे हैं उसके बारे में बता दीजिए, बाकी की बातें बाद में कीजिएगा.

यह भी पढ़ें- Puri Jaynagar Express: बिहार में 'द बर्निंग ट्रेन' होने से बची पुरी-जयनगर एक्सप्रेस, आग की लपटों के बीच दौड़ी, बाल-बाल बचे यात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
आरा में महिला की गोली मारकर हत्या, 5 दिन पहले दिल्ली से आई थी, जेठ पर आरोप
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
नीरज पर तमतमाए अनंत सिंह, 'हम पुदीना सिंह हैं न… गैस निकाल देंगे'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'
राघोपुर हादसे के बाद पप्पू यादव का दावा, 'अब तक बाढ़ में 300 लोगों की मौत हुई, लेकिन...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget