एक्सप्लोरर

Puri Jaynagar Express: बिहार में 'द बर्निंग ट्रेन' होने से बची पुरी-जयनगर एक्सप्रेस, आग की लपटों के बीच दौड़ी, बाल-बाल बचे यात्री

Bihar News: जमुई के सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास की घटना है. 6-7 घंटे तक ट्रेन का परिचालन ठप होने के बाद अलग-अलग स्टेशन पर गाड़ियां रुकी रहीं. दोपहर 1:00 बजे से परिचालन शुरू हो सका.

जमुई: हावड़ा-दिल्ली मेन रेल लाइन पर शुक्रवार (03 नवंबर) की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन में सवार यात्री बाल-बाल बच गए. जमुई के सिमुलतला रेलवे स्टेशन के पास पुरी-जयनगर एक्सप्रेस (18419) 'द बर्निंग ट्रेन' का शिकार होने से बच गई. रेल लाइन के ओवरहेड तार में अचानक आग लग गई. इसी दौरान पुरी-जयनगर एक्सप्रेस पहुंच गई. ट्रेन की गति तेज थी तो ड्राइवर चाह कर भी घटनास्थल से पहले गाड़ी नहीं रोक पाया. इस तरह ट्रेन आग की लपटों के बीच आगे निकल गई.

हाथ से इशारा करते हुए गाड़ी रोकने की हुई कोशिश

हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है. एक यात्री गोलू कुमार ने बताया कि गांव के लोग गाड़ी रोकने के लिए चिल्ला रहे थे. हाथ से इशारा करते हुए ट्रेन को रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रफ्तार ज्यादा होने के कारण आग की लपटों के बीच ट्रेन आगे निकल गई. बाद में ट्रेन रोकी गई.

घटना के बाद प्रभावित हुआ हावड़ा-नई दिल्ली रूट

पुरी-जयनगर एक्सप्रेस में कुल 18 डिब्बे थे. इसमें लगभग 1100 से 1300 के बीच यात्री सफर कर रहे थे. इस घटना के बाद हावड़ा-नई दिल्ली मुख्य रेल लाइन पूरी तरह से प्रभावित हो गया. घटना की जानकारी ट्रेन ड्राइवर आर. बेसरा ने सिमुलतला स्टेशन मास्टर महेश कुमार को दी. इसके बाद ओवरहेड तार से बिजली के कनेक्शन को काटा गया. सुबह 6.15 बजे से ट्रेन परिचालन प्रभावित हो गया था. 6-7 घंटे तक ट्रेन का परिचालन ठप होने के बाद अलग-अलग स्टेशन पर गाड़ियां रुकी रहीं. ट्रेन की परिचालन दोपहर 1:00 बजे से शुरू हो सका.

इस घटना को लेकर जमुई स्टेशन मास्टर सतीश कुमार ने बताया कि किसी भी यात्री के साथ कोई भी घटना नहीं हुई है. सभी सुरक्षित अपने गंतव्य स्थान के लिए निकल गए. ट्रेन का परिचालन दोपहर 1:00 से शुरू हो गया है.

यह भी पढ़ें- Hajipur Murder: हाजीपुर में दादा ने की पोते की हत्या, राइफल की गोली से सीने को किया छलनी, 3 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget