एक्सप्लोरर

Bihar News: मजबूत हुए प्रशांत किशोर के हाथ, PK के अभियान से 6 पूर्व IAS जुड़े, पहले ही दिन 'मिशन' OUT!

Six Former IAS Joined Prashant Kishor Team: प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़ने वाले यह सभी छह वैसे अधिकारी हैं जो बड़े पद पर रहे हैं. देखिए पूरी लिस्ट.

पटना: प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) जन सुराज अभियान के तहत बिहार के गांवों में घूम-घूमकर पदयात्रा कर रहे हैं. दो अक्टूबर 2022 से वह लगातार अपनी यात्रा कर रहे हैं. पीके के इस अभियना से कई वर्गों के लोग भी जुड़ रहे हैं. पदयात्रा से पहले ही उन्होंने कहा था कि अभी तक कई लोग उनसे जुड़े हैं. एक साल तक यह पदयात्रा होगी और इसमें सभी वर्ग के लोग जुड़ेंगे. पीके की इस बात का असर दिख रहा है. कई जनप्रतिनिधि और तीन विधान पार्षद पहले ही जुड़ चुके हैं. अब पीके के अभियान में छह रिटायर्ड आईएएस अधिकारी भी मंगलवार (2 मई) को जुड़े.

पाटलिपुत्र स्थित जन सुराज के कार्यालय में ये सभी पीके के अभियान से जुड़े. कहा जा रहा है कि ये वैसे अधिकारी रहे हैं जिन्होंने पद पर रहते हुए जनता की सेवा तो की लेकिन पॉलिटिकल और वरीय अधिकारियों के दबाव के कारण बहुत कुछ नहीं कर पाए. अब उनका सपना है कि प्रशांत किशोर के साथ जुड़कर वे समाज की सेवा करेंगे.

छह पूर्व आईएएस के ये हैं नाम

1- अजय कुमार द्विवेदी - पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं. विशेष सचिव कैबिनेट बिहार सरकार से सेवानिवृत्त हुए हैं. 1981 बैच हैं.

2- अरविंद कुमार सिंह - भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. सचिव एवं जिला अधिकारी भी कैमूर एवं पूर्णिया में रह चुके हैं. 1983 बैच के हैं.

3- ललन सिंह यादव - मुंगेर के रहने वाले हैं. सहरसा के आयुक्त एवं नवादा तथा कटिहार के डीएम भी रह चुके हैं. 1981 बैच के हैं.

4- तुलसी हजरा - पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले हैं. प्रशासक बेतिया से सेवानिवृत्त हुए हैं. 1981 बैच के हैं.

5- सुरेश शर्मा - गोपालगंज जिले के रहने वाले हैं. संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार से सेवानिवृत्त हुए हैं. 1985 बैच के हैं. 2015 में रिटायर्ड हुए.

6- गोपाल नारायण सिंह - औरंगाबाद जिले के रहने वाले हैं. संयुक्त सचिव ग्रामीण कार्य विभाग बिहार सरकार से सेवानिवृत्त हुए हैं. 1983 बैच के हैं.

क्या है इनका मिशन?

प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान से जुड़ने वाले यह सभी छह वैसे अधिकारी हैं जो बड़े पद पर रहे. इसमें से कई जिलाधिकारी से लेकर कैबिनेट सचिव और संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं. सबने अपना-अपना अनुभव बताया. टीम से जुड़ने का मकसद भी बताया. एक पूर्व आईएएस ने कहा कि प्रशांत किशोर से जुड़ने का सबसे बड़ा मकसद है कि जो भी पॉलिटिकल पार्टी है उसमें एक ही नेता कभी आरजेडी में होते हैं तो कभी बीजेपी में होते हैं तो कभी जेडीयू में आते हैं. नए लोग जो समाज की सेवा करना चाहते हैं वह लोग नहीं आ पाते हैं. इसलिए वे इस अभियान से जुड़े हैं.

इनमें से दो रिटायर्ड अफसर ने स्वीकार किया कि अगर भविष्य में जन सुराज अभियान के तहत चुनाव लड़ा जाता है तो वे लोग भाग ले सकते हैं, लेकिन चार पूर्व आईएएस ने बताया कि वे चुनाव से दूर रहना चाहते हैं. वे गरीब तबके के लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं. अगर अच्छे लोग चुनाव लड़ेंगे तो वे उन्हें सहयोग भी करेंगे, लेकिन वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे.

यह भी पढ़ें- Exclusive: 'सीक्रेट' रिहाई की बोलती तस्वीर, फ्लाइट से कहां चले आनंद मोहन? बेटे की शादी का वेन्यू भी बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget