एक्सप्लोरर

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले कांग्रेस का बड़ा बयान, तारीख में छुपे राज को किया डिकोड!

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को बिहार आ रहे हैं. दरभंगा में वे एम्स का शिलान्यास करेंगे. 13 नवंबर को ही बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव भी होने वाला है.

Congress Attack on PM Narendra Modi Bihar Tour: बिहार के दरभंगा में एम्स के शिलान्यास को लेकर कल बुधवार (13 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं. उनके दौरे से पहले बिहार कांग्रेस के नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेश राठौर ने मंगलवार (12 नवंबर) को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे दौरे के पीछे 13 नवंबर की तारीख को लेकर हमला बोला है. कांग्रेस नेता ने इसका मकसद कुछ और बताया है.

राजेश राठौर ने मंगलवार को एक्स (X) पर अपना वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, "कल (बुधवार) प्रधानमंत्री एम्स का शिलान्यास करने के लिए दरभंगा आ रहे हैं. वे उस एम्स का शिलान्यास करने जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री खुद कर चुके हैं. ये मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि प्रधानमंत्री जी ने खुद असम में हजारों की संख्या में जो लोग थे उस भरी सभा में उन्होंने कहा था कि उनके कार्यकाल में कहां-कहां एम्स खुल गया है. उसमें प्रधानमंत्री ने बताया था कि दरभंगा में भी एम्स खुल गया है." 

'शिलान्यास नहीं... उपचुनाव के प्रचार में आ रहे'

आगे कहा, "उन्होंने (पीएम मोदी) तारीख चुनी है 13 नवंबर की, जिस दिन बिहार में चार विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव है. प्रधानमंत्री एम्स का शिलान्यास करने के लिए नहीं वे उपचुनाव के प्रचार में आ रहे हैं. प्रधानमंत्री जी आप कितनी बार भी बिहार आ जाएं, आप प्रधानमंत्री हैं आपका स्वागत है, लेकिन कम से कम झूठ तंत्र को तो बंद कीजिए. प्रचार तंत्र को तो बंद कीजिए. जिस एम्स के बारे में आप स्वयं कह चुके हैं कि दरभंगा में चल रहा है यानी उद्घाटन हो चुका है फिर आप उसका कल शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री जी आप धन्य हैं. आपको नमस्कार."

बता दें कि बिहार की चार विधानसभा सीट तरारी, बेलागंज, इमागंज और रामगढ़ के लिए बुधवार को उपचुनाव होने वाला है. बीते सोमवार को ही चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार थम गया. अब पीएम मोदी जब इसी दिन बिहार आ रहे हैं तो सियासी बवाल शुरू हो गया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: JDU-BJP में चल रहा शह-मात का खेल? RJD ने बताया बेमेल गठबंधन, दे दिया सबूत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
बिहार में 11 लाख गरीब परिवारों को तोहफा, मिलेगा पक्का घर
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget