एक्सप्लोरर

Bihar Politics: JDU-BJP में चल रहा शह-मात का खेल? RJD ने बताया बेमेल गठबंधन, दे दिया सबूत!

Bihar Politics: आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा है कि बीजेपी नीतीश कुमार पर दबाव बना रही है. सत्ता अपने हाथ में लेना चाहती है. सत्ता की मलाई के लिए बीजेपी हर अपमान बर्दाश्त कर रही है.

Bihar News: क्या बिहार एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं है? इस तरह के सवाल को लेकर आरजेडी (RJD) ने जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) दोनों पर हमला बोला है. विपक्षी दल का कहना है कि जेडीयू-बीजेपी के बीच शह-मात का खेल चल रहा है. ये बेमेल गठबंधन है. मंगलवार (12 नवंबर) को आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव (Shakti Singh Yadav) ने यह बातें कहीं. उन्होंने कहा कि बस सत्ता की मलाई के लिए ये साथ हैं. सत्ता की मलाई के लिए बीजेपी हर अपमान बर्दाश्त कर रही है.

शक्ति सिंह यादव ने किस बात को लेकर दिया बयान?

दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने बीते सोमवार को एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का राजगीर में शुभारंभ किया था. इस मौके पर बीजेपी से खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा इस कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे. इसी को लेकर आरजेडी ने सवाल उठाया है.

आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार पर दबाव बना रही है. सत्ता अपने हाथ में लेना चाहती है. आहत होकर नीतीश कुमार ने दोनों उप मुख्यमंत्रियों को राजनीतिक लात मारी है. खेल मंत्री और उप मुख्यमंत्रियों को नीतीश कुमार ने नहीं बुलाया. बीजेपी चुप्पी साधी हुई है. सीएम नीतीश बीजेपी को औकात दिखा रहे हैं.

शक्ति यादव के बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार

शक्ति सिंह यादव के इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार एनडीए और बिहार सरकार के मुखिया हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चट्टानी एकता की तरह खड़ा है. तेजस्वी यादव घपले-घोटाले के उपज हैं. न क्रिकेटर न नेता ही नहीं बन सके. बिहार का विकास नीतीश कुमार की देन है.

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को राजगीर में एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ किया. इसमें छह देश भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी भाग ले रही हैं. हॉकी इंडिया और बिहार सरकार के जरिए संयुक्त रूप से आयोजित यह टूर्नामेंट 20 नवंबर तक चलेगा. बीते सोमवार को पहले दिन भारत का मुकाबला मलेशिया की टीम से था. भारतीय टीम ने मलेशिया को 4-0 से हरा दिया.

यह भी पढ़ें- Bihari Tarzan Raja Yadav: बदलेगी तकदीर... आएगा गोल्ड! सम्राट चौधरी और खेल मंत्री से मिले बिहारी टार्जन राजा यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गद्दी खाली होगी तो कोई...’, नीतीश कुमार के इस्तीफे और नए CM पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
‘गद्दी खाली होगी तो कोई...’, नीतीश कुमार के इस्तीफे और नए CM पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'आप पर कांग्रेस का भूत हावी'
PM मोदी के संबोधन पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'आप पर कांग्रेस का भूत हावी'
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
NDA में रार! CM ने कहा बिहार में लागू रहेगी शराबबंदी, जीतन राम मांझी बोले- 'सम्राट जी को…'
PM मोदी के संबोधन पर RJD नेता मनोज झा ने उठाए सवाल, पूछा- 'ये राष्ट्र के नाम संदेश या फिर...'
PM मोदी के संबोधन पर RJD नेता मनोज झा ने उठाए सवाल, पूछा- 'ये राष्ट्र के नाम संदेश या फिर...'

वीडियोज

sansani: पति का मर्डर... पत्नी का 'इमोशनल' नाटक ! | MP News
Kanpur Accident : सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग को कार ने हवा में उछाला, रोंगटे खड़े कर देगा Video!
PM Modi Address To Nation: महिला आरक्षण पर PM के मन की बात! | Chitra Tripathi | Women Reservation
Saas Bahu Aur Saazish: Vikrant को देख Aishwarya के छूटे पसीने, मासूम को खाई में धकेल कर हुई फरार | Mannat
PM Modi Address To Nation: ''हम हारे नहीं, हर रुकावट हटाकर रहेंगे'- पीएम |Women Reservation | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: 'पाकिस्तान पर भरोसा ना करे अमेरिका', चौधरी बने आसिम मुनीर के ईरान दौरे पर भड़के एक्सपर्ट, कहा- खतरे की घंटी...
'PAK पर भरोसा ना करे अमेरिका', चौधरी बने मुनीर के ईरान दौरे पर भड़के एक्सपर्ट, कहा- खतरे की घंटी...
यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाएगी शिवसेना! NDA से की 25 सीटों की मांग
यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाएगी शिवसेना! NDA से की 25 सीटों की मांग
PM Modi Speech: 'लटकाना, अटकाना इनका काम', एंटी रिफॉर्म बता कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, गिनाई विरोध की पूरी लिस्ट
'लटकाना, अटकाना इनका काम', एंटी रिफॉर्म बता कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, गिनाई विरोध की लिस्ट
'लोकाह' से लेकर 'मंजुम्मेल बॉयज' तक, इन 5 मलयालम फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस, OTT पर करें एंजॉय
'लोकाह' से लेकर 'मंजुम्मेल बॉयज' तक, इन 5 मलयालम फिल्मों ने लूटा बॉक्स ऑफिस, OTT पर करें एंजॉय
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा ने तोड़ा सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, CSK के खिलाफ रचा इतिहास
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
मुरझाए पौधों में फूंकें नई जान, 15 दिन में दिखेगा जादू, इन सीक्रेट फॉर्मूला से मिलेगी डबल ग्रोथ
मुरझाए पौधों में फूंकें नई जान, 15 दिन में दिखेगा जादू, इन सीक्रेट फॉर्मूला से मिलेगी डबल ग्रोथ
क्या चोर बनेगा रे तू... ट्रेन से महिला का फोन छीनने की कोशिश में लुटेरे की कुटाई, वीडियो वायरल
क्या चोर बनेगा रे तू... ट्रेन से महिला का फोन छीनने की कोशिश में लुटेरे की कुटाई, वीडियो वायरल
Embed widget