एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बंगले के साथ ही बदलेगा बिहार का सियासी समीकरण! CM नीतीश होंगे शिफ्ट, सात सर्कुलर रोड होगा नया ठिकाना

सीएम नीतीश इसी महीने एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे. जेडीयू प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि की है. वैसे क्यों शिफ्ट हो रहे हैं, इसको लेकर कई अटकलें हैं.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जल्द एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले में शिफ्ट हो रहे हैं. इधर, मुख्यमंत्री के उक्त बंगले में शिफ्ट होने को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2014 में मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद नीतीश सात सर्कुलर रोड स्थित उक्त बंगले में ही शिफ्ट हुए थे. 2015 में इसी बंगले में रहते हुए उन्होंने आरजेडी (RJD) प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) के साथ महागठबंधन बनाकर विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की.

आरजेडी छोटी मानसिकता का परिचय दे रहा

इस संबंध में जब एबीपी ने जेडीयू (JDU) के राष्ट्रीय प्रवक्ता माधव आनंद (Madhav Anand) से बात की तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपनी सादगी व शालीनता के लिए जाने जाते हैं. एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में मरम्मत का काम होना है, इसलिए वे सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले में जा रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास में मरम्मत का काम एक रूटीन प्रक्रिया है. सीएम जल्द मुख्यमंत्री आवास में आ जाएंगे. इस मुद्दे पर विपक्ष राजनीति न करे. इस पर आपत्ति उठाकर आरजेडी छोटी मानसिकता का परिचय दे रहा है. आरजेडी के पास मुद्दों की कमी है. 

वहीं, इस संबंध में बिहार बीजेपी (BJP) प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल (Prem Ranjan Patel) ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास का मरम्मत होना है, इसलिए नीतीश सात सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट होंगे. किसी भी तरह की अटकलें लगाने की जरूरत नहीं. मरम्मत का काम पूरा होते ही नीतीश मुख्यमंत्री आवास में वापस आ जाएंगे.

बिहार को नीतीश ने कर दिया तबाह 

इधर, आरजेडी एमएलसी व वरिष्ठ नेता सुनील सिंह (RJD MLC Sunil Singh) ने कहा कि पिछले 10 साल में मुख्यमंत्री आवास की कितनी बार मरम्मत हुई, पहले यह रिपोर्ट सामने आनी चाहिए. मरम्मत के नाम पर करोड़ों रुपये इधर से उधर किए गए. मुझे लगता है कि नीतीश मुख्यमंत्री पद खुद से छोड़ने वाले हैं. ऐसा भी हो सकता है कि बीजेपी उनको सीएम पद से हटाकर उपराष्ट्रपति बनने वाली हैं, इसलिए मुख्यमंत्री आवास छोड़कर नीतीश सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले में जा रहे. वे एक असफल सीएम हैं. बिहार को उन्होंने तबाह कर दिया. हम लोग चाहते हैं की जल्द नीतीश मुख्यमंत्री पद छोड़ें. 

बता दें नीतीश कुमार इसी महीने एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास से सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले में शिफ्ट होंगे. जेडीयू प्रवक्ता माधव आनंद ने इसकी पुष्टि की है. वैसे क्यों शिफ्ट हो रहे हैं, इसको लेकर तरह तरह की अटकलें हैं. जेडीयू की ओर से कहा जा रहा कि एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में निर्माण कार्य होना है, इसलिए ऐसा हो रहा है.

बंगले के अंदर जोर-शोर से चल रहा काम 

इधर, सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले पर तैयारियां चल रही हैं. सुरक्षा से लेकर सुविधा व संसाधनों तक के इंतजाम में कर्मी जुटे हैं. साफ सफाई की जा रही है. कोलकाता से विशेष प्रकार का घास मंगा कर बंगले के अंदर मैदान में लगाया गया है. नीतीश की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी इस बंगले में लगाया गया है.

गौरतलब है कि नीतीश सात सर्कुलर रोड स्थित बंगले में पहले भी रह चुके हैं. 2014 में जब उन्होंने जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था तो इसी बंगले में शिफ्ट हो गए थे. 2015 में इसी बंगले में रहकर नीतीश ने लालू के साथ महागठबंधन बनाया व विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की. यहीं उनकी और प्रशांत किशोर की जोड़ी बनी थी. नीतीश के लिए सात नंबर अंक लकी है. उनकी गाड़ियों का नंबर भी सात रहा है. सर्कुलर रोड पर स्थित बंगले का नंबर भी सात है.

यह भी पढ़ें -

'ऑक्सीजन मैन' से अब 'पैडमैन', बिहार में घूम-घूमकर सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगवा रहे हैं गौरव, कभी थे सांसों के मसीहा

स्क्रीन पर दिखेगा नीतू चंद्रा का एक्शन, बिहार की पहली हिरोइन जिसे हॉलीवुड फिल्म में मिला लीड रोल, पढ़ें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget