एक्सप्लोरर

Samastipur News: नए साल के जश्न से पहले पुलिस ने फेरा मंसूबे पर पानी, 20 लाख रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब जब्त

Bihar News: वारिसनगर थाना क्षेत्र से जब्त शराब को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया कि नए साल में शराब बेचने की तैयारी थी. इस दौरान स्टॉक की खपत होती.

समस्तीपुर: छपरा में जहरीली शराब (Chhapra Liquor Case) से मौत के बाद पूरे बिहार में बवाल मचा हुआ है. इस घटना के बाद प्रशासन भी इसे लेकर एक्शन में है. इसके बावजूद भी शराब की खरीद-बिक्री जारी है. जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने गुरुवार को नए साल के जश्न मनाने के लिए लाई गई 200 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है. जब्त शराब की कीमत लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है.

200 कार्टन शराब जब्त

मिली जानकारी के अनुसार जिले के हांसा गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म दुकान से पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. साथ ही शराब के साथ एक ट्रक, मैजिक गाड़ी और एक पिकअप वाहन को भी जब्त किया है. इस मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हांसा गांव स्थित शिव शक्ति हेचरी नामक पोल्ट्री फार्म के पास भारी मात्रा में शराब पहुंची है. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ वहां कई पुलिस के अधिकारी पहुंचे. छापेमारी में वहां से अलग-अलग वाहन पर लदे 200 कार्टन में कुल 1769 लीटर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की गई. वहीं, पुलिस को देख सभी तस्कर मौके से फरार हो गए.

जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा- थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष ने बताया कि नए साल पर शराब बेचने की तैयारी थी. इस दौरान स्टॉक की खपत होती. वहीं, पुलिस ने मोगलानीचक खराज गांव से 2 लीटर देसी शराब के साथ जामुन साहनी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस शराब को लेकर काफी सक्रिय है. लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है. शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: DGP in Rabri Awas: अचानक राबड़ी आवास पहुंचे बिहार के नए DGP आरएस भट्टी, तेजस्वी से क्या बात हुई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget