एक्सप्लोरर

Patna Protest: पटना में शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज, विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा

Police Lathicharge: लाठी चलाने से कई छात्रों को चोटें आईं है. कई छात्रों के सिर से खून निकल रहा है. छात्र लाठीचार्ज के बाद भी डाकबंगला चौराहे पर जमा हैं.

बिहार के पटना में गुरुवार को शिक्षक अभ्यर्थियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. पटना के जेपी गोलंबर से छात्र जब आगे बढ़ रेह थे, इसी दौरान पटना पुलिस के कुछ जवानों ने छात्रों पर लाठियां चटकाईं. छात्रों का आरोप है कि बिना किसी से पूछे आखिर पुलिस ने क्यों लाठी चलाई. 

जेपी गोलंबर के पास अभ्यर्थियों को रोका गया

लाठी चलाने से कई छात्रों को चोटें आईं है. कई छात्रों के सिर से खून निकल रहा है. छात्र पटना के डाक बंगला चौराहे की तरफ बढ़ गए हैं. पटना के जेपी गोलंबर के पास सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया था. छात्र आगे बढ़ना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया.

लाठीचार्ज के बाद भी अभ्यर्थी डाकबंगला चौराहे पर जमा हैं. पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया है और वाटर कैनन गाड़ी भी बुलाई गई है. प्रदर्शनकारी पुरुष और महिला अभ्यर्थी बैरिकेड्स पर चढ़कर पोस्टर लहरा रहे हैं और नारे लगा रहे हैं. 

इससे पहले बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. छात्रों ने पटना विश्वविद्यालय से विरोध प्रदर्शन शुरू किया था. वे कारगिल चौक होते हुए आगे बढ़े. इस दौरान उन्हें जेपी गोलंबर के पास रोक दिया गया. बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में 5000 से ज़्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए हैं.

 क्या है अभ्यर्थियों की सरकार से मांग?

पटना की सड़कों पर उतरे छात्रों ने सरकार से मांग की कि टीआरई-4 से पहले एसटीईटी का आयोजन किया जाए. प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से एसटीईटी का आयोजन नहीं हुआ है, जबकि कहा गया था कि हर साल एसटीईटी की परीक्षा दो बार ली जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. एसटीईटी नहीं होने के कारण तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी प्रभावित होंगे. 

यह भी पढ़ें- ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षकों के हित में नीतीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला, दिया ये आदेश

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
Bihar MLC Election Results Live: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget