एक्सप्लोरर

ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर शिक्षकों के हित में नीतीश कुमार ने लिया बड़ा फैसला, दिया ये आदेश

Bihar Teacher News: अंतर जिला स्थानांतरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है उनसे 3 जिलों का विकल्प लिया जाएगा. इसके बाद इन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार (07 अगस्त, 2025) को शिक्षकों के हित में एक बड़ा निर्णय लिया है. शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट के जरिए सुबह-सुबह पोस्ट कर लिखा, "शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानांतरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं. इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि अंतर जिला स्थानांतरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा."

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "जिलों के अंदर पदस्थापन का कार्य जिला पदाधिकारी की समिति द्वारा किया जाएगा ताकि यथासंभव इच्छित प्रखंडों या उनके नजदीक उनका पदस्थापन हो सके. शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए मेरा विनम्र आग्रह होगा कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगन पूर्वक काम करें."

अब तीन जिलों के विकल्प का रास्ता साफ

गौरतलब हो कि बिहार में बीते कुछ महीनों में तीन चरण में शिक्षकों की बहाली हुई है. अब कई ऐसे शिक्षक हैं जो ट्रांसफर भी चाहते हैं. ऐसे में इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन भी लिया जाने लगा. इन सबके बीच समस्या भी आती रही. हालांकि कई शिक्षकों का आपसी स्थानांतरण (Mutual Transfer) भी हुआ है. अब नीतीश कुमार के ट्वीट से शिक्षकों के पास तीन जिलों के विकल्प का रास्ता साफ हो गया है. मतलब हुआ कि शिक्षक आवेदन में तीन जिलों का विकल्प चुन सकते हैं. इन्हीं जिलों में उनका ट्रांसफर होगा.

टीआरई-4 और टीआरई-5 की हो रही तैयारी

बता दें कि बिहार में तीन चरण की शिक्षक बहाली हो गई है और टीआरई-4 एवं टीआरई-5 की तैयारी हो रही है. बहुत जल्द चौथे चरण की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बीते बुधवार (06 अगस्त, 2025) को ही शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इसकी जानकारी दी है. सबसे बड़ी बात यह है कि अब बिहार के शिक्षा विभाग में 40% डोमिसाइल नीति लागू कर दी गई है. इससे बिहार के करीब 85 से 86% युवाओं के लिए शिक्षा विभाग में नौकरी आरक्षित हो गई है.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
LPG Crisis Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अब उसके दाम भी बढ़े, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
Live: नोएडा के PG ने मंगाया 5000kg कोयला, अस्पतालों में मरीजों को नहीं मिल रहा खाना
'हमारे विधायक पटना में घूम रहे...', हिमाचल पहुंचे कांग्रेस MLA तो बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
'हमारे विधायक पटना में घूम रहे...', हिमाचल पहुंचे कांग्रेस MLA तो बोले मंत्री दिलीप जायसवाल
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video
बेगूसराय: CM नीतीश कुमार के आने से पहले हेलीपैड पर सांड की एंट्री, मची अफरा-तफरी, देखें Video

वीडियोज

Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'
Shah Rukh Khan की King और उनके साथ काम पर Saurabh Shukla का अनुभव
Vasudha: 😕Vasudha की शादी की खबर सुनकर सासू माँ की बिगड़ी तबीयत, घर में मचा कोहराम!
Unique Fashion से लेकर Bigg Boss तक: Shalini Passi ने Shah Rukh Khan की Film King समेत कई राज खोले
सौरभ शुक्ला ने खोले कई राज शाहरुख खान, किंग और जॉली एलएलबी के पीछे की कहानियां

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- 'न सिर्फ जनता को धोखा...'
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
एमएस धोनी की IPL रिटायरमेंट पर बड़ा खुलासा! दिग्गज ने जो कहा जानकर चौंक जाएंगे
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
नेशनल हाईवे पर सफर करना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई एनुअल FASTag टोल पास की फीस; जानें अब कितना होगा खर्च?
Video: जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
जमीन नापने आए पटवारी को गांव वालों ने लट्ठ लेकर दौड़ाया, वीडियो देख यूजर्स बोले, लो नप गई जमीन
Embed widget