एक्सप्लोरर

Kishanganj Crime: 'ससुर और देवर की थी बुरी नजर...', किशनगंज में मां-बेटी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा

Kishanganj Murder: एसपी ने बताया कि घटनास्थल से खून लगा दबिया भी बरामद किया गया है. आगे स्पीडी ट्रायल चलवाकर कर दोनों आरोपियों को सजा दिलवाई जाएगी.

Kishanganj Murder Case: किशनगंज पोठिया थाना क्षेत्र के तैयबपुर के तेली बस्ती गांव में बुधवार की रात 23 वर्षीय महिला अंसरी बेगम और उनकी डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी राहत प्रवीन की हत्या की घटना का उद्भेदन पुलिस ने कर लिया है. मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एसपी सागर कुमार ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मां बेटी की हत्या को घटना का उद्भेदन घटना के 24 घंटे के अंदर किया गया है. कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी के अनुश्रवण में एसडीपीओ टू मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था. आरोपी मृतका के ससुर फारुक आलम तेलीभीट्टा तैयबपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है.

साथ ही मृतका के देवर एहसान अलम तेलीभीट्टा तैयबपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया है. घटनास्थल से खून लगा दबिया भी बरामद किया गया है. आगे स्पीडी ट्रायल चलवाकर कर दोनों आरोपियों को सजा दिलवाई जाएगी. तकनीकी साक्ष्य संकलन, बायोलॉजिकल साक्ष्य संकलन एवं अनुसंधान के क्रम में घटना का उद्भेदन किया गया. 

जांच के क्रम  में यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त हत्याकांड में मृतका के ससुर आरोपी फारुख आलम के जरिए लंबे समय से अपनी बहु अंसरी बेगम पर अनैतिक दबाव डाला जा रहा था. उसके छोटे पुत्र आरोपी एहसान आलम के जरिए अपने विधवा भाभी के साथ शादी के लिए दबाव दिया जा रहा था.

जब मृतका अंसरी बेगम ने उनके प्रस्तावों को बार-बार ठुकरा दिया. इसी कारण एहसान आलम ने अपने पिता फारुख आलम के साथ मिलकर अनसरी बेगम एवं उनकी पुत्री की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी. दोनों आरोपी पिता पुत्र इतने शातिर थे कि घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी. इसके लिए घटना से पहले ही कमरे के वेंटिलेटर को तोड़ दिया था. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी दरवाजे को अंदर से बंद छोड़कर वेंटिलेटर और छत के ऊपरी भाग से बाहर निकल गए थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget