एक्सप्लोरर

BJP MLA के बेटे की 'ग्रैंड वेडिंग' मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, कोरोना एक्ट के तहत दर्ज किया FIR

थानाध्यक्ष ने कहा, " शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मामले की जांच की. जांच में पता चला कि विधायक के बेटे की शादी सिद्ध सागर भवन, केशरी टोला, फारबिसगंज में हुई है, जिसमें मोतीहारी से लड़की पक्ष के लोग आए थे."

अररिया: कोरोना काल में हुए बीजेपी विधायक मंचन केशरी के बेटे की ग्रैंड वेडिंग मामले में जिला पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की है. मीडिया में खबर चलने के बाद पुलिस की नींद खुली और पुलिस ने फारबिसगंज विधायक को बचाते गए विवाह भवन के संचालक और शादी के आयोजक पर अपने ही बयान से प्राथमिकी दर्ज की है. 

लोगों ने कॉल कर दी जानकारी

थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी में कहा, " उन्हें बुधवार को मोबाइल पर कई लोगों का फोन आया और बताया गया कि विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी के बेटे की शादी में कोरोना गाइडलाइन और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया गया. इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है."

थानाध्यक्ष ने कहा, " शिकायत मिलने के बाद उन्होंने मामले की जांच की. जांच में पता चला कि विधायक के बेटे की शादी सिद्ध सागर भवन, केशरी टोला, फारबिसगंज में हुई है, जिसमें मोतीहारी से लड़की पक्ष के लोग आए थे. शादी में विधायक और लड़की के सगे संबंधी और स्थानीय लोग शामिल हुए थे."

बीजेपी विधायक को बताया बेकसूर

उन्होंने कहा, " बरात और वरमाला के समय अचानक आस-पास के ढाई-तीन सौ लोग पहुंच गए. जबकि विधायक और लड़की पक्ष के लोगों को कोरोना गाइडलाइन और नाइट कर्फ्यू के बारे में जानकारी थी. ऐसे में शादी के आयोजक और समारोह स्थल वाले पर कोरोना गाइडलाइन और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने की प्राथमिकी दर्ज की जाती है."

गौरतलब है कि विवाह स्थल से थाने की दूरी काफी कम है. थाना और विवाह स्थल फारबिसगंज शहर में ही है. विवाह के दौरान सैकड़ों लोग जुटे. लेकिन थानाध्यक्ष का सूचना तंत्र इतना कमजोर था कि मीडिया में खबर आने के दो दिन बाद उन्हें इस शाही शादी और भीड़-भाड़ की जानकारी हुई. हालांकि, इस मामले में एसडीओ द्वारा बनाई गई जांच टीम का रिपोर्ट भी अभी तक सामने नहीं आया है. 

लोगों का कहना है शादी समारोह का अगर वीडियो रिकार्डिंग देखा जाए तो कई वर्दी वाले राइफल लिए शादी समारोह स्थल पर सुरक्षा में लगे थे. वहीं, कई अधिकारी और वर्दी वाले एक दिन पूर्व भी हुए डांस और भोज में शामिल हुए थे. 

एसपी ने डीएसपी से मांगी जांच रिपोर्ट

अररिया के एसपी हृदयकांत ने सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल होने के बाद फारबिसगंज डीएसपी को पूरे मामले से अवगत कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने डीएसपी को निर्देश दिया है कि कोरोना गाइडलाइन का  जिस तरह उल्लंघन किया गया है, ऐसे में फारबिसगंज थाना द्वारा बरती गई लापरवाही की जांच रिपोर्ट उन्हें जल्द सौंपे.

यह भी पढ़ें -

बिहारः एक मई से होने वाले टीकाकरण पर रोक, सरकार के पास वैक्सीन ही नहीं

लालू यादव के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, CBI कोर्ट ने जारी किया रिलीज ऑर्डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget