एक्सप्लोरर

बिहार के यात्रियों को 3 ट्रेनों की सौगात, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए रूट और सब कुछ

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से तैयारी कर ली गई है. डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने इस संबंध में जानकारी दी है.

बेगूसराय: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार (02 मार्च) को बिहार के बेगूसराय आ रहे हैं. बिहार के यात्रियों को तीन ट्रेनों की सौगात देंगे. इसके लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से तैयारी कर ली गई है. पीएम मोदी (PM Modi) बेगूसराय से ही ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी दी है.

पीएम मोदी समस्तीपुर रेलवे मंडल के जोगबनी-दानापुर-जोगबनी के बीच मेल एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन 332 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी. बताया जाता है कि इस ट्रेन के लिए बीते साल ही रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी लेकिन सेवा शुरू नहीं हो पाई थी.

क्या होगा ट्रेन का रूट?

ट्रेन जोगबनी से खुलकर अररिया, सुपौल, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर, वैशाली होते हुए पटना तक जाएगी. अप टाइम में भी इसी रास्ते जोगबनी तक जाएगी. इस ट्रेन के शुरू होने से मिथिलांचल का सीधा जुड़ाव पटना से हो जाएगा.

इसके अलावा प्रधानमंत्री सहरसा-जोगबनी-सहरसा मेल एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे. इस ट्रेन के शुरू होने से सहरसा, सुपौल और अररिया जिले के करीब 124 किलोमीटर क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनपुर-वैशाली-सोनपुर पैसेंजर विशेष गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन 41 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस दौरान वैशाली जिले के अंतर्गत एतिहासिक अशोक स्तंभ स्थल तक जाने के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी. पर्यटक अशोक स्तंभ तक आसानी से पहुंच सकेंगे.

सरायगढ़ बाईपास लाइन का भी होगा शिलान्यास

डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ललित ग्राम स्टेशन पर डेढ़ किलोमीटर लंबी बाईपास लाइन के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा वह 5:30 किलोमीटर लंबे सरायगढ़ बाईपास लाइन का भी शिलान्यास करेंगे. सहरसा से निर्मली की ओर जाने वाली गाड़ियों का सरायगढ़ स्टेशन पर इंजन रिमूवल करने की आवश्यकता होती है. इससे करीब 20 से 25 मिनट का समय लगता है. इस बाईपास के बन जाने के बाद इंजन रिमूवल में लगने वाले समय में बचत होगी. साथ ही साथ प्रधानमंत्री यहीं से बरौनी फर्टिलाइजर सहित विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करेंगे. जिले के बाहर की भी कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- राजभवन और शिक्षा विभाग में टकराव! कैसे सुलझेगा विवाद? सुशील कुमार मोदी ने शिक्षा मंत्री से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget