एक्सप्लोरर

भागलपुर से PM मोदी किन किसानों के बैंक खातों में भेजेंगे पैसा, किस-किस को मिलेगा योजना लाभ? जानें डिटेल

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) बिहार की एक दिवसीय यात्रा पर भागलपुर आ रहे हैं. इसको लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

PM Modi Bihar Visit: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (24 फरवरी) बिहार के भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं. भागलपुर से वे पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे, जिसके तहत 9.80 करोड़ से अधिक किसानों को 22,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी जाएगी. अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए भी जानना जरूरी है कि 19वीं किस्त का पैसा आपको मिलेगा या नहीं.

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान योजना के तहत भूमि धारक कृषि अभ्यास करने वाले परिवारों को हर साल 6 हजार रुपये की आय सहायता मिलती है. जो तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांस्फर की जाती है. 2 हजार रुपये की प्रत्येक किस्त हर 4 महीने में सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में दी जाती है. पात्र परिवार के सदस्यों में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं.

किसे-किसे मिलेगा 19वीं किस्त का पैसा?

• पीएम किसान योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जिसके पास 2 हेक्टेयर तक कृषि योग्य जमीन है.
• जिन किसानों ने eKYC प्रक्रिया को पूरा कर लिया है उन्हें ही योजना का लाभ मिलेगा.
• राज्य की सरकारें और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन पात्र लाभार्थियों की पहचान करते हैं.
• पीएम किसान योजना का लाभ किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं उन्हें मिलता है.

किसे नहीं मिल सकता PM किसान योजना का लाभ?

सरकारी नौकरी करने वाले और जिन किसानों की पेंशन हर महीने 10 हजार से ज्यादा है उन्हें योजना का लाभ नहीं सकता. इसके अलावा पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री, मेयर, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट भी योजना में शामिल नहीं हो सकते. साथ ही जिसके नाम पर व्यवसायिक भूमि या संस्थागत भूमि है और इनकम टैक्स भरने वाले किसानों को भी इसका लाभ नहीं मिल सकता.

पैसा मिला या नहीं ऐसे करें चेक

अगर आप देखना चाहते है कि आपको 19वीं किस्त का पैसा मिलेगा या नहीं इसके लिए आपको सबसे पहले PM-Kisan की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा. PM-Kisan की वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. उसमें अपना आधार नंबर और बैंक अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा, फिर Get Data पर क्लिक करना होगा तो तुरन्त आपका स्टेटस आ जाएगा कि किस्त आपके खाते में भेजी गई या नहीं.

यह भी पढ़ें: Bihar Land Survey: भूमि सर्वेक्षण में नीतीश सरकार को पहली उपलब्धि, 661 गांवों में सर्वे और बंदोबस्त की अधिसूचना जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget