एक्सप्लोरर

Bihar News: दरभंगा AIIMS से मिथिलांचल के विकास को मिलेगी नई गति, 13 नवंबर को PM करेंगे शिलान्यास

Darbhanga AIIMS: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के इस दूसरे एम्स से स्वास्थ्य सेवा को नई ऊंचाई मिलेगी. दरभंगा एम्स मिथिलांचल के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

Foundation Stone Of Darbhanga AIIMS: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने सोमवार (11 नवंबर) को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को दरभंगा आएंगे और एम्स का शिलान्यास करेंगे. उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का पटना के बाद दूसरा एम्स होगा. उन्होंने कहा कि दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए 188 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई गई है, जिसमें 1264  करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होगा.

36 महीनों में पूरी होगी एम्स परियोजना

बिहार के मंत्री डॉ. जायसवाल ने बताया कि यह परियोजना 36 महीनों में पूरी होगी. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल ही नहीं बिहार को मिलने वाले इस विशेष तोहफे के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिथिलांचल के विकास का नया दौर खोलेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में दूसरे एम्स से स्वास्थ्य सेवा को नई ऊंचाई मिलेगी. ये बिहार के लिए ऐतिहासिक और विकास की नई राह खोलने वाला होगा. दरभंगा एम्स से मिथिलांचल के विकास को नई गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे.

बीजेपी अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि एम्स के लिए प्रस्तावित जमीन एकमी टू शोभन बाईपास सड़क के किनारे मौजूद है. यहां एक तरफ मुजफ्फरपुर मधुबनी फोरलेन NH 57 है, तो दूसरी तरफ दरभंगा समस्तीपुर एसएच गुजरती है. यह एम्स निर्माण मिथिलांचल के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा. दरभंगा में एम्स निर्माण से दरभंगा और आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा.

पीएम मोदी को है बिहार की चिंता

डॉ. जायसवाल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पहले वर्चुअल शिलान्यास करने की बात थी, लेकिन बिहार की जनता और नीतीश कुमार के आग्रह पर पीएम मोदी दरभंगा आकर एम्स का शिलान्यास करने के साथ ही बिहार को कई और सौगात भी देगें. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी बिहार की बहुत चिंता करते हैं. पीएम मोदी का आना बिहार के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'मंदिर-मस्जिद करने वालों को गले लगाते हैं', पटना पहुंचते ही सीएम नीतीश पर बरसे तेजस्वी यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget