एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री के इस ऐलान से चौड़ा हो जाएगा आपका भी सीना, बिहार के लोग बोले- मोदी… मोदी… मोदी

PM Narendra Modi in Bihar: पीएम मोदी ने कहा कि 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत बिहार में लाखों लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है. बिहार में जीविका दीदियों के कारण महिलाओं का जीवन बदला है.

PM Modi Bihar Visit: पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (24 अप्रैल) को पहली बार मधुबनी में एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने पहलगाम में हुई घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी. बिहार की धरती से प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान एक ऐसा ऐलान कर दिया कि आपका भी सीना चौड़ा हो जाएगा. मधुबनी में प्रधानमंत्री की बातों को सुनकर लोग मोदी… मोदी… मोदी का नारा लगाने लगे. 

प्रधानमंत्री ने ऐसा क्या कह दिया?

दरअसल जम्मू-कश्मीर में हुई घटना से एक तरफ जहां पूरा देश शोक में डूबा है वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मधुबनी में भावुक दिखे. इस हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से ऐलान करते हुए कहा, "पूरी दुनिया से कहता हूं… भारत आतंकवादी और समर्थकों की पहचान करेगा. पता लगाएगा और उन्हें सजा देगा. हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेंड़ेंगे." यह बातें सुन सभा में आए लोग मोदी… मोदी… मोदी चिल्लाने लगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "यह हमला निहत्थे पर्यटकों पर नहीं हुआ है, देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है. बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने ये हमला किया है उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी. 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी." 

बिहार के लिए क्या बोले पीएम मोदी?

मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज पंचायती राज दिवस के मौके पर पूरा देश मिथिला से जुड़ा है. बिहार से जुड़ा है. बिहार वो धरती है जहां से पूज्य बापू ने सत्याग्रह के मंत्र का विस्तार किया था. पूज्य बापू का विश्वास था कि जब तक भारत के गांव मजबूत नहीं होंगे तब तक भारत का तेज विकास नहीं हो पाएगा. देश में पंचायती राज की परिकल्पना के पीछे यही भावना है. बीते दशक में पंचायतों को सशक्त करने के लिए एक के बाद एक कदम उठाए गए. टेक्नोलॉजी के माध्यम से भी पंचायतों को मजबूत किया गया. बीते दशक में दो लाख से ज्यादा ग्राम पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ा गया है. 5.5 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर गांवों में बने."

'आयुष्मान भारत योजना' से लाखों लोगों का हुआ मुफ्त इलाज

यह भी कहा कि पंचायतों को पर्याप्त फंड मिले ये भी सरकार की प्राथमिकता रही. बीते 10 साल में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड पंचायतों को मिला है. ये सारा पैसा गांव के विकास में लगा है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव आया है. पहले एम्स जैसे बड़े अस्पताल सिर्फ दिल्ली जैसे बड़े शहरों में होते थे, लेकिन अब दरभंगा में भी एम्स बन रहा है. 10 सालों में देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है. झंझारपुर में भी एक नया मेडिकल कॉलेज बन रहा है. उन्होंने कहा कि 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत बिहार में लाखों लोगों का मुफ्त इलाज हो चुका है. 

50 फीसद आरक्षण देने वाला बिहार पहला राज्य

पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 35 फीसद आरक्षण का कानून बनाया गया. महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है. बिहार में जीविका दीदियों के कारण महिलाओं का जीवन बदला है. जीविका दीदियों को एक हजार करोड़ की मदद की गई है. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार देश का पहला राज्य था जहां महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण दिया गया.

यह भी पढ़ें- PM Modi in Bihar: बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, CM नीतीश कुमार बोले- आतंक के खिलाफ देश एकजुट, RJD पर साधा निशाना

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget