एक्सप्लोरर

Bihar: मोतिहारी में पीएम मोदी की मेगा रैली, दिलीप जायसवाल बोले- '3 लाख लोग जुटेंगे'

Bihar News: पीएम मोदी की रैली की तैयारी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने शक्तिपीठ और बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा की. उन्होंने कहा कि शिव की कृपा से सभा ऐतिहासिक होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 18 जुलाई को मोतिहारी में प्रस्तावित विशाल जनसभा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसे लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने मोतिहारी स्थित आर.सी. वाटिका होटल में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक आमजन को रैली में शामिल कराने का आह्वान किया और कहा कि यह रैली एनडीए के लिए जनसमर्थन का प्रमाण बनेगी.

मोदी के बिहार दौरे को बताया जनभावनाओं से जुड़ा

डॉ. जायसवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी का बिहार में 53वां दौरा होगा, जो उनके बिहार प्रेम को दर्शाता है. उन्होंने बताया कि मोतिहारी की रैली में 24 विधानसभा क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे और गांधी मैदान में करीब तीन लाख लोगों की उपस्थिति की संभावना है.

रैली से पहले प्रचार वाहन रवाना

बीजेपी अध्यक्ष ने नरकटिया और सुगौली विधानसभा क्षेत्रों से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पर आज हर वर्ग का भरोसा है और लोग उनके गारंटी कार्ड को स्वीकार कर रहे हैं.

डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी का मोतिहारी आगमन पूर्वी चंपारण की धरती के लिए एक गौरवशाली क्षण है. यह रैली चंपारण की ऐतिहासिकता के साथ-साथ एनडीए की एकता, ताकत और जनसमर्थन का प्रतीक बनेगी.

बैठक में कई प्रमुख नेता रहे मौजूद

बैठक में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद राधा मोहन सिंह, सांसद लवली आनंद, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री मंगल पांडेय, मंत्री कृष्णनंदन पासवान, मंत्री जीवेश मिश्रा, मंत्री राजू सिंह समेत कई विधायक और एनडीए के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे.

धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मांगा आशीर्वाद

अपने मोतिहारी प्रवास के दौरान डॉ. दिलीप जायसवाल ने अंबिका नगर स्थित पराम्बा शक्तिपीठ सेवा ट्रस्ट में योगीराज चंचल बाबा से आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि बाबा की आध्यात्मिक शक्ति से प्रेरित होकर मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं.

श्रावण सोमवारी पर पहुंचे बाबा गरीबनाथ मंदिर

इसके अलावा बीजेपी अध्यक्ष मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान शिव का पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण की कामना की. उन्होंने कहा कि शिव की कृपा से प्रधानमंत्री मोदी की सभा ऐतिहासिक होगी.

यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एनडीए के जनाधार का प्रदर्शन और बिहार में आगामी चुनावों की दिशा तय करने वाली एक अहम कड़ी मानी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
बांकीपुर से RJD नहीं प्रशांत किशोर को समर्थन देगी कांग्रेस? इस नेता के बयान से बिहार में हलचल
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'बिहारी बाबू होने के नाते मुझे…'
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
बिहार में प्रेमी-प्रेमिका को उम्र कैद की सजा, पूरा मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश
Bihar Weather Update: बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
बिहार में मानसून के बाद भी कम बारिश से किसान मायूस, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget